Deprecated: Return type of AdvancedAds\Abstracts\Data::offsetGet($offset) should either be compatible with ArrayAccess::offsetGet(mixed $offset): mixed, or the #[\ReturnTypeWillChange] attribute should be used to temporarily suppress the notice in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/includes/abstracts/abstract-data.php on line 431
मुस्कुराते हुए धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स - श्रीनारद मीडिया

मुस्कुराते हुए धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स

मुस्कुराते हुए धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अन्य दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ धरती पर वापस लौट आए। 9 महीने और 14 दिन बिताने के बाद  सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर धरती पर वापस लौटे।सुनीता विलियम्स की सफल धरती पर वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट लिखा।
उन्होंने लिखा,”आपका स्वागत है, Crew9 ! धरती ने आपको याद किया। स्पेस स्टेशन में सुनीता विलियम्स के अनुभव धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रहा है। सुनीता विलियम्स और Crew 9 मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का सही अर्थ क्या है। यह घटना हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।”
पीएम मोदी ने आगे लिखा,”अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस करना। सुनीता विलियम्स, एक पथप्रदर्शक और एक आइकन, उन्होंने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हम उन सभी पर अविश्वसनीय रूप से गर्व करते हैं, जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब परफेक्शन और जुनून मिलकर काम  करती है और तकनीक और दृढ़ता का संगम होता है तो क्या होता है।”
अंतरिक्ष यात्री निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स, और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव को धरती पर वापस लाने वाला कैप्सूल  फ्लोरिडा के तट पर उतरा। समुद्र में उतरने के बाद स्पेसक्राफ्ट में बैठे चारों यात्रियों का नासा ने स्वागत किया। अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत नियंत्रण केंद्र से इस संदेश के साथ किया गया, “निक, एलेक, बुच, सुनी – स्पेसएक्स की ओर से घर में आपका स्वागत है।” कमांडर निक हेग ने जवाब दिया, “क्या शानदार यात्रा रही।”
जो वादा किया था,वो निभाया: ट्रंप
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी।  ट्रंप ने कहा, जो वादा किया था,वो निभाया गया। आज वे सुरक्षित रूप से ‘गल्प ऑफ अमेरिका’ में लौट आए, इसके लिए एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा का धन्यवाद!
वहीं, इस सफल मिशन के बाद एलन मस्क ने कहा,”स्पेसएक्स और नासा की टीमों को एक और सुरक्षित अंतरिक्ष यात्री वापसी के लिए बधाई! इस मिशन को प्राथमिकता देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद!”
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) धरती पर लौट आई हैं। 9 महीने 14 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस आ गए। बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में उतरा।
लैंडिंग के बाद कैप्सूल को रिकवरी वेसल पर चढ़ाया गया। इसके बाद कैप्सूल को धोया गया। कैप्सूल खोलने के बाद सबसे पहले अलेक्जेंडर गोरबुनोव बाहर आए फिर सुनीता विलियम्स बाहर आईं।

धरती पर लौटने के बाद कैसा था सुनीता विलियम्स का रिएक्शन?

जैसे ही सुनीता विलियम्स बाहर आईं। उनके चेहरे पर मुस्कान थीं। धरती पर वापस आते ही उन्होंने  ग्रैविटी (Gravity) को महसूस किया। कैप्सूल से बाहर आने के बाद रिकवरी टीम के दो सदस्यों ने उन्हें उठाया और स्ट्रेचर पर बैठाया। गौरतलब है कि उन्होंने खड़े होने की कोशिश की लेकिन, ग्रैविटी पर नियंत्रण न बना पाने की वजह से वो लड़खड़ा गईं। इसके बाद सुनीता विलियम्स का मेडिकल चेकअप और अन्य प्रक्रियाओं को किया गया। डॉक्टर ने बताया कि वो बिलकुल स्वस्थ हैं।

नासा ने चारों यात्रियों का स्वागत किया

सुनीता, बुच के अलावा, अलेक्जेंडर गोरबुनोव और निक हेग ने भी धरती पर वापसी की। समुद्र में उतरने के बाद स्पेसक्राफ्ट में बैठे चारों यात्रियों का नासा स्वागत किया। अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत नियंत्रण केंद्र से इस संदेश के साथ किया गया, “निक, एलेक, बुच, सुनी – स्पेसएक्स की ओर से घर में आपका स्वागत है।” कमांडर निक हेग ने जवाब दिया, “क्या शानदार यात्रा रही।”

बता दें कि 5 जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल के जरिए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, 8 दिनों के लिए स्पेस स्टेशन पर रवाना हुए थे, लेकिन  स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में खराबी आ जाने की वजह से दोनों ISS पर फंस गए। अंतरिक्ष स्टेशन पर 286 दिन तक रहने के बाद दोनों धरती पर सुरक्षित लौटे।

बता दें कि स्पेस स्टेशन पर रहते हुए सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने 900 घंटे का शोध पूरा किया। उन्होंने ISS पर रहते हुए 150 से अधिक प्रयोग किए और एक नया रिकॉर्ड बनाया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!