देश के लोगों को शांतिपूर्वक माहौल और खुली हवा की सांस क्रांतिकारी वीरों की शहादत की बदौलत मिली : सुमन सैनी

देश के लोगों को शांतिपूर्वक माहौल और खुली हवा की सांस क्रांतिकारी वीरों की शहादत की बदौलत मिली : सुमन सैनी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी हरियाणा पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंची।
दुश्मन देशों से लड़ते हुए शहीद होने सैनिकों की वीरांगनाओं, युद्ध में शरीर का कोई अंग खोने वाले वीर सैनिकों और 80 वर्ष से अधिक आयु के वीर सैनिकों को किया सम्मानित।

लाडवा, 24 मार्च : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि देश के लोगों को बिना किसी भय, शांतिपूर्वक माहौल में जीवन जीने का अवसर क्रांतिकारी वीरों ने दिया है। इन वीरों की बदौलत ही आज देश का प्रत्येक नागरिक खुली हवा में सांस ले रहा है। 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते अपनी शहादत दी थी, इसीलिए आज के दिन को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी सुमन सैनी लाडवा के निजी पैलस में हरियाणा पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। उपाध्यक्षा ने कहा कि कार्यक्रम में दुश्मन देशों से लड़ते हुए शहीद होने सैनिकों की वीरांगनाओं, युद्ध में शरीर का कोई अंग खोने वाले वीर सैनिकों और 80 वर्ष से अधिक आयु के वीर सैनिकों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि उपाध्यक्षा सुमन सैनी का स्वागत संस्था के हरियाणा प्रधान आज्ञाराम दहिया ने किया।

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि देश पूर्व सैनिको के बलिदान को याद रखता है और सरकार पूर्व सैनिको के परिवारों के लिए कई प्रचार की योजनाए बना रही है। कार्यक्रम में हरियाणा से सभी जिलो से पूर्व सैनिको ने भाग लिया। मंच का संचालन जसबीर सिंह नागपॉल ने किया।

इस मौके पर प्रधान रामशरण सैनी, वायु सेना के राज्य प्रधान पवन सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखबीर अहलावत, सुबेदार कृष्ण गोदारा, कर्नल सुबे सिंह ढांडा, मेजर आई.जे. शर्मा, सुबेदार लाल चन्द, सुबेदार जसपाल सिंह व हवलदार दलजिन्द्र सिह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!