मशरक की खबरें : हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान का शुभारंभ, हुई बैठक
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
सारण जिला के मशरख प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक प्रखंड अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में हुई जिसमें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा निर्देशित हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम का मंगलवार से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह के गोपालबारी स्थित आवास पर कांग्रेस का झंडा लगाकर किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह ,पप्पू तिवारी, मैकेनिक प्रसाद, संत कुमार सिंह, पप्पू तिवारी ,जमीर हसन एवं प्रवेश अंसारी शामिल रहे। शैलेश सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता हर घर में पार्टी का झंडा लगाएंगे।
साथ ही कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन करने वाले लोगों से आग्रह करेंगे कि वो अपने गांव, कस्बों और घरों में झंडा लगाएं। सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हर घर पर कांग्रेस का झंडा बुलंद कर हम अपने नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार के हाथों को मजबूत करेंगे।
9 दिवसीय रूद्र महायज्ञ में अरणी मंथन के द्वारा अग्नि प्रकट किया
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक प्रखंड के बहरौली पंचायत के देवरिया गांव स्थित महावीर मंदिर परिसर में आयोजित नव दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ में मंगलवार को अरणी मंथन के द्वारा अग्नि प्रकट कर हवन कुंड में स्थापित किया गया। इसके पहले यज्ञाचार्य हरे राम शास्त्री के पावन सान्निध्य में यज्ञ के वेदियों का स्थापना करवाया। उसके बाद अरणी मंथन करके अग्नि भगवान का प्राकट्य किया। जैसे ही अग्नि का प्राकट्य हुआ भक्तों ने जय घोष के साथ यज्ञशाला की परिक्रमा करना आरंभ कर दिया।
यज्ञाचार्य शास्त्री जी ने कहा कि यज्ञ में आहुति के लिए अग्नि की आवश्यकता होती है। अग्नि व्यापक है, लेकिन यज्ञ के निमित्त उसे प्रकट करने के लिए भारत में वैदिक पद्धति है। जिसे अरणी मंथन कहते हैं। आधुनिक युग में माचिस से लेकर गैस लाइटर होने के बाद भी यज्ञ शुभारंभ के लिए शास्त्रों में बताई गई सदियों पुरानी पद्धति से ही अग्नि को उत्पन्न किया जाता है। शमी को शास्त्रों में अग्नि का स्वरूप कहा गया है, जबकि पीपल को भगवान का स्वरूप माना गया गया हैं।
इसी वृक्ष से अरणी मंथन काष्ठ बनता है। वैसे अग्रि सर्वत्र विद्यमान होती है, ऐसा हमारे शास्त्रों में उल्लेख है। अरणी मंथन द्वारा अग्नि मंत्र का उच्चारण करते हुए अग्नि को प्रकट करते हैं और उसी अग्नि में विश्व के कल्याण के लिए हवन किया जाता है। अग्नि प्रकट होने के बाद घी एवं अन्य हवनीय पदार्थों से अग्निदेव को आहुति प्रारंभ हो गया।
यजमान नागेन्द्र सिंह, मुकुल सिंह,पवन सिंह, उपेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, मुकेश सिंह,रूनू सिंह और सभी ग्रामीणों ने विश्व के कल्याण के लिए यज्ञ भगवान से प्रार्थना किया। महायज्ञ कमिटी के सदस्य प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि महायज्ञ में प्रतिदिन शाम 07 से रात के 09 बजे तक वृंदावन से आए संत महात्माओं का प्रवचन किया जा रहा है।
यह भी पढ़े
जहानाबाद के पुलिस बैरक में दरोगा की मौत से हड़कंप
8 लाख की सुपारी देकर कराई जमीन कारोबारी की हत्या
पटना में गिरफ्तार हुआ सीबीआई अधिकारी बनकर बैंक लूटने वाला कुख्यात डकैत, कई राज्यों में था वांटेड
रघुनाथपुर के डॉक्टर आदित्य सिंह ने पाया प्रथम प्रयास में सफलता
पहलगाम आतंकी हमले में बिहार के इंटेलीजेंस ब्यूरो अधिकारी शहीद, गांव में शोक की लहर
पहलगाम आतंकी हमले में बिहार के इंटेलीजेंस ब्यूरो अधिकारी शहीद, गांव में शोक की लहर