Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बिहार के बक्सर में 45 साल की महिला से युवक ने किया गंदा काम - श्रीनारद मीडिया

बिहार के बक्सर में 45 साल की महिला से युवक ने किया गंदा काम

बिहार के बक्सर में 45 साल की महिला से युवक ने किया गंदा काम

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

मेरे पति मुझे दूसरे के साथ सोने के लिए करते हैं मजबूर-……

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के बक्सर में 45 वर्षीय महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। खबर के मुताबिक जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना पूर्व की है पर लोकलाज के भय से पीड़िता ने शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपित ने पीड़िता का गंदा वीडियो वायरल कर दिया।

घर में महिला के साथ किया गंदा काम

खबर के मुताबिक जानकारी देते महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि 28 वर्षीय आरोपित महेश पांडेय पीड़िता के गांव का ही है। आरोपित का पीड़िता का घर पहले से आना जाना था। इसी बीच एक दिन एकांत पाने के साथ ही महिला का साथ दुष्कर्म किया और गंदा वीडियो भी बना बना लिया।

लोकलाज की डर से चुप रही पीड़िता

घटना के संबंध में बताया जाता है कि घटना के बाद पीड़ित महिला लोकलाज के भय से चुप रही। उसने इस घटना की जानकारी स्वजनों को नहीं दी।

घटना के कुछ दिनों बाद आरोपित ने महिला का गंदा वाला वीडियो वायरल कर दिया। इसकी खबर पीड़िता के घर वालों को भी लग गई। मामला उजागर होने के बाद पीड़िता ने महिला थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। आरोपित द्वारा घटना का वीडियो वायरल करने के बाद पीड़िता द्वारा आरोपित के विरुद्ध महिला थाना में नामजद शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। इसके साथ ही पुलिस भी एक्टिव हो गई।

महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल टेस्ट कराने के बाद पुलिस ने आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित के विरुद्ध सबूत के रूप में वीडियो सुरक्षित कर लिया गया है।

मेरे पति मुझे दूसरे के साथ सोने के लिए करते हैं मजबूर

बिहार में भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के बाथ गांव निवासी 25 वर्षीय एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां तक ने उसने अपने पति के बारे में कहा कि वह मुझे दूसरे के पास भेजने के लिए मजबूर करते हैं। इस काम में उसकी सास व देवर भी साथ देते हैं। महिला ने कहा कि ससुराल वाले लगातार उसके साथ मारपीट करते हैं। वह काफी तंग आ गई है, परेशान है। उसने थाना आकर इसकी शिकायत दर्ज की है। महिला ने कहा कि वह तीन बेटियों की मां है। बेटा नहीं होने के कारण भी ससुराल वाले काफी नाराज हैं।

महिला ने लगाए कई आरोप

महिला ने बाथ थाना में शनिवार को आवेदन दिया है। पीड़ित महिला ने आवेदन में बताया है कि शुक्रवार सुबह आठ बजे मेरे पति सुनील कुमार यादव, सास मीरा देवी, चचेरा देवर राहुल यादव ने मिलकर मेरे साथ खूब मारपीट की। लाठी-डंटे और लोहे की राॅड से पीटकर अधमरा कर दिया। महिला ने कहा- सास व पति हमको तीन बेटी होने की वजह से दूसरे के साथ सोने के लिए मजबूर कर रहे हैं। पति अपने भाई के साथ संबंध बनाने के लिए कहते हैं। मना करने पर रोज मारपीट करता है।

महिला से किया दुर्व्‍यवहार

ससुराल वाले महिला के साथ लगातार दुर्व्‍यवहार कर रहे हैं। गालियां देते हैं। कमरे में कई घंटे तक बंद कर देते हैं। खाना भी नहीं देते। बेटी को भी पिटते हैं। महिला ने किसी तरह अपने भाई को इसकी सूचना दी। भाई आकर मुझे इलाज कराने के लिए लेकर जाने लगे। ससुराल वालों ने भाई के साथ भी मारपीट कर भगा दिया। किसी तरह महिला और उसका भाई वहां से भाग गए। महिला ने कहा क‍ि कागजात और जेवर भी निरंजन यादव, मनोज यादव, पारो यादव, शिवनंदन यादव के पास है। इधर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!