Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
आरा की खबरें : बाढ़ की पानी  में  बच्चों समेत आठ लोग डूबे, छह का मिला शव - श्रीनारद मीडिया

आरा की खबरें : बाढ़ की पानी  में  बच्चों समेत आठ लोग डूबे, छह का मिला शव

आरा की खबरें : बाढ़ की पानी  में  बच्चों समेत आठ लोग डूबे, छह का मिला शव

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

-मुफस्सिल, उदवंतनगर, टाउन, आयर, शाहपुर एवं बडहरा थाना क्षेत्र में हुई घटनायें

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डूमरा में बाढ़ के पानी में डूबे दो किशोर की तलाश

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के  भोजपुर जिले में बाढ़ की विनाश लीला जारी है। बाढ़ का पानी रोज कुछ लोगों को बहा ले जा रही है। शनिवार को भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाढ़ के पानी में डूबने से दो बच्चों समेत आठ लोग डूब गये। इनमें छह का शव मिल गया है, जबकि दो की तलाश की जा रही है। ये घटनायें मुफस्सिल, टाउन, उदवंतनगर, आयर, शाहपुर एवं बडहरा थाना क्षेत्र में हुई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डूमरा स्थित फोरलेन के पास शनिवार की सुबह बाढ़ के पानी में दो किशोर डूब गये। इनमें शोभी डूमरा गांव निवासी शंभू प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र अजय कुमार और बजरंगी साह का 14 साल का पुत्र शक्ति कुमार शामिल है। बताया जा रहा है कि सुबह दोनों किशोर सड़क की ओर गये थे।

 

 

तभी अजय कुमार का पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी में डूबने लगा। इसे देख शक्ति उसे बचाने के लिये पानी मे कूद पड़ा। पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों बाढ़ के पानी में डूब गये। हादसे से गांव में हाहाकार मच गयी। ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर अपने स्तर से खोजबीन में जूट गये।पुलिस भी पहुंची और सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन दोनों किशोर का पता नहीं चल सका। बाद में एनडीआरएफ को सूचना दी गयी। माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। लेकिन सूचना देने के आठ घंटा बाद भी एनडीआआरएफ की टीम नहीं पहुंच सकी। इसकी कड़ी आलोचना करते हुए माले नेता ने किशोरों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। सभी ही मृतकों के परिवार को चार लाख मुआवजा देने की मांग की है। इधर, दोनों किशोर के घरों में कोहराम मच गया।

 

घर के चारों ओर फैला पानी, खेलने के दौरान डूब गया बच्चा

 

आरा नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज यदुवंशी नगर में बाढ़ के पानी में डूबने से शनिवार की दोपहर एक बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चा यदुवंशी नगर निवासी वीर बहादुर प्रसाद का पुत्र मोहित कुमार (7 साल) था। उसके परिजन ने बताया कि घर के चारों ओर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। शनिवार की दोपहर वह बच्चों के साथ खेलते निकला था। खेलते-खेलते वह पानी की ओर चला गया, जहां पैर फिसल जाने से वह पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद साथ रहे बच्चों ने हो-हल्ला करना शुरू किया। शोर सुन घर के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृत बच्चा तीन भाइयों में मांझिल था। उसके परिवार ने मां गुंजा देवी, भाई सागर, प्रदुमन और बहन गंगा व कृति है। बच्चे की मौत के बाद मां बेहाल थी। युवा नेता प्रकाश सिंह ने मृतक के आश्रितो को मुआवजे देने की मांग प्रशासन की।

 

मवेशी का चारा लेने गया युवक पानी में डूबा, मौत

 

आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में भी शनिवार को मवेशी का चारा लेने गया एक युवक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी। मृत युवक भकुरा गांव निवासी बच्चा राम का 35 वर्षीय पुत्र उमेश राम था। परिजन के अनुसार वह दोपहर में मवेशी के लिये चारा लाने बागीचे में गया था। चारा लेकर वापस लौटने के दौरान वह बाढ़ के पानी में डूब गया और मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला।इसके बाद थाने को सूचना दी गयी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर भकुरा पंचायत के मुखिया उपेंद्र कुमार रजक और जिप सदस्य धनंजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मृत युवक के परिजनों को ढांढस बंधाया।जिला प्रशासन से शीघ्र ही मुआवजा की मांग भी की। बताया जाता है कि युवक अपने पांच भाई व एक बहन ने चौथे स्थान पर था।मां मोतीझारो देवी, पत्नी आरती देवी, पुत्र करण, अर्जुन और पुत्री कुंती कुमारी का बुरा हाल था।

 

शौच करने गयी बच्ची की डूबने से मौत

आरा। गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव में भी पानी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गयी। मृत बच्ची कारीसाथ गांव निवासी संतोष राम की 5 वर्षीया पुत्री गौरी कुमारी थी। परिजनों ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी भर गया है। शनिवार को करीब 11 बजे बच्ची शौच के लिए गई थी। उस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी में डूब गई। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। बाद में पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बच्ची तीन बहन और एक भाई के बीच मांझिल थी। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मचा है।

 

आहर में डूबने से किशोर की मौत,घर में मचा कोहराम

आरा। जिले के आयर थाना क्षेत्र के स्थानीय आयर गांव में शुक्रवार की शाम आहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर आयर गांव निवासी मनोहर रवानी का 12 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार था। भाई दीपक कुमार ने बताया कि सूरज शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे घर से गांव के ही कुछ बच्चों के साथ निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा तो, खोजबीन शुरू की गयी। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उसके बाद थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया। उसके कुछ ही देर बाद ग्रामीणों द्वारा आहर में उसका शव मिलने की सूचना मिली। इस पर घर के लोग पहुंचे। पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृत युवक दो भाइयों में छोटा था।उसके परिवार में मां सुनैना देवी, चार बहन और एक भाई दीपक कुमार है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां सुनैना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

नदी में गिरने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

 

आरा। भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र सेमरिया ओझा पट्टी गांव में शनिवार की दोपहर नदी में गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।.जानकारी के अनुसार मृतक सेमरिया ओझा पट्टी गांव निवासी समहुत राम का 32 वर्षीय पुत्र राजू प्रसाद है। मृतक के परिजन ने बताया कि उनके घर से कुछ दूरी पर एक दूसरा डेरा है। आज दोपहर उसी डेरा पर घर से खाना लेकर जा रहा था।जहां रास्ते में एक पुल पड़ता है। पुल पार करने के दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह पुल से नीचे नदी में गिर पड़ा और डूब गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली एवं उन्हें ढांढस बंधवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व दो बहन में चौथे स्थान पर था। मृतक की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। उसके परिवार में पत्नी लालसा देवी, चार भाई एवं दो बहन है। मृतक की पत्नी 7 माह की गर्भवती है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी लालसा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत

आरा

जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के महुदही गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई।घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के महुदई गांव निवासी नंदन चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार चौधरी है। परिजनों ने बताया कि वह सुबह शौच करने के लिए जा रहा था। उसी दरमियान उसका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था।मृतक के परिवार में मां एवं एक भाई मनु कुमार चौधरी है।

यह भी पढ़े

*स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगे दिखे बाबा काशी विश्वनाथ, फूलों से हुआ लाजवाब शृंगार*

स्वतंत्रता प्राप्ति के  75 साल में 5 युद्ध लड़कर आर्मी पावर बना भारत,  पाकिस्तान को चार बार रौंदा

रघुनाथपुर में आन, बान और शान से फहराया गया झंडा.प्रखण्ड प्रमुख विनोद कुमार सिंह ने दी सलामी

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!