पुलिस टीम पर हमला मामलों में फरार दंपति हुए गिरफ्तार
कई पुलिसकर्मियों को किया था घायल
दोनों के खिलाफ पहले से 3-3 FIR दर्ज हैं
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
शेखपुरा में गुप्त सूचना के आधार पर जिले के कोरमा थाना पुलिस ने घाट कुसुंभा गांव में छापेमारी कर मामलों में फरार आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया है। छापेमारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार ने किया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दंपति कई वर्षों से अवैध शराब का कारोबार कर रहे है। दोनों के विरुद्ध स्थानीय थाना में 3 -3 प्राथमिकी दर्ज हैं। दो बार इन दोनों ने पुलिस के ऊपर हमला कर पुलिस कर्मियों को घायल करने का मामला दर्ज है। 2021 और हाल के 4 माह पहले भी इन दोनों ने अपने सहयोगियों के साथ पुलिस के ऊपर हमला बोलकर घायल किया था।
बाबू लाल राम और उसकी पत्नी उषा देवी की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी चार माह पूर्व शराब के खिलाफ छापेमारी करने पुलिस टीम के ऊपर ईट पत्थर और डंडों से हमला बोल कर 6 पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया था।
उक्त घटना के संबंध में घायल महिला सिपाही शिवानी कुमारी ने स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में 9 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जबकि 4 अभी भी फरार हैं। थाना अध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार दंपती को जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़े
Emergency 1975: क्या आपतकाल आमजनों के लिए दो धारी तलवार थी?
सीवान नगर में भगवान जगन्नाथ की निकली भव्य रथ यात्रा।
मित्र के सुखद दांपत्य जीवन की कामना करता हूँ- अजय सिंह सिसोदिया
उचकागांव पुलिस नें हत्या के कांड में फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सिसवन की खबरें – पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को जेल भेजा
अपराध की योजना बनाते दो कुख्यात अपराधी 02 लोडेड हथियार और 03 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार