Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस को बढ़त - श्रीनारद मीडिया

एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस को बढ़त

एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस को बढ़त

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न होने के साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी वोटिंग तीन चरणों में पूरी हो चुकी है। अब दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्तूबर को आएंगे।

उससे पहले दोनों राज्यों के लिए एग्जिट पोल के रुझान सामने आना शुरू हो गए हैं। जहां हरियाणा के लिए अधिकतर एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बनते दिखा रहे हैं तो वहीं जम्मू कश्मीप में नेशनल कॉन्फ्रेंस- कांग्रेस गठबंधन और बीजेपी के बीच लड़ाई होती दिख रही है। हालांकि, इसमें एनसी-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त दिखाई दे रही है।

हरियाणा का एग्जिट पोल

हरियाणा के लिए अधिकतर एग्जिट पोल कांग्रेस के 48 से 61 सीटें जीतने का अनुमान लगा रहे हैं। वहीं भाजपा को 20 से 32 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीपुल्स पल्स सर्वे के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को 49-61 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 20 से 32 सीटें। वहीं ध्रुव रिसर्च के सर्वे में कांग्रेस को 55-62 और भाजपा को 18 – 24 सीटें मिलती दिखाई जा रही हैं।

जम्मू कश्मीर एग्जिट पोल

जम्मू कश्मीर में एग्जिट पोल की बात करें तो आज तक सी वोटर सर्वे में भाजपा को 27-32 और कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 40-48 सीटें मिल रही हैं। वहीं पीपुल्स पल्स सर्वे के अनुसार भाजपा को 23-27 और कांग्रेस एनसी गठबंधन को 46-50 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा पीडीपी को 7-11 सीटें मिल सकती हैं।

लोगों में भाजपा के खिलाफ गुस्सा है; सीपीआई नेता

सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा कि दरअसल एग्जिट पोल हरियाणा में लोगों के मूड और राज्य की जमीनी हकीकत को दर्शाते हैं। हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ गुस्सा है। एक तरफ किसान भाजपा और उसकी विनाशकारी नीतियों से नाराज हैं। वहीं जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह उन खिलाड़ियों का अपमान है जो देश का नाम रोशन करते हैं। महिलाओं और युवाओं में बीजेपी के खिलाफ गुस्सा है। इसलिए, परिणाम अपेक्षित तर्ज पर हैं।

यह कांग्रेस के लिए खुशी का क्षण: विनेश फोगाट

एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों के बीच जुलाना से भाजपा प्रत्याशी विनेश फोगाट ने कहा कि यह हरियाणा के लोगों के लिए खुशी का क्षण है। यह पिछले 10 वर्षों में लोगों द्वारा झेले गए अत्याचारों का परिणाम है। मैं इस शानदार प्रदर्शन के लिए कांग्रेस को बधाई देना चाहती हूं।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!