आचार्य चाणक्य की जयंती ब्राह्मण दिवस के रूूूप में  मनाई गई

आचार्य चाणक्य की जयंती ब्राह्मण दिवस के रूूूप में  मनाई गई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

ब्राह्मण है तभी ब्रह्मांड है: राकेश

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के भगवानपुर हाट  प्रखण्ड क्षेत्र के पंडित के रामपुर गाँव में आचार्य चाणक्य की जयंती को ब्राह्मण दिवस के रुप में मंगलवार को मनाया ।इस अवसर पर संगठन द्वारा ब्राह्मण समाज के नेता बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय को परशुराम सम्मान से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर भाजपा नेता श्री पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण है तभी ब्रह्माण्ड है । ब्राह्मण के बिना ब्रह्माण्ड की कल्पना तक संभव नहीं है । उन्होंने आचार्य चाणक्य की जयंती पर कहा कि कौटिल्य को ही पूरी दुनिया आचार्य चाणक्य के नाम से जानती है। उन्होंने धर्मनीति, कूटनीति और राजनीति का पाठ हम सबको पढ़ाया है।आचार्य चाणक्य एक ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने अपनी विद्वत्ता, बुद्धिमता और क्षमता के बल पर भारतीय इतिहास की धारा को बदल दिया। मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चाणक्य कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ, प्रकांड अर्थशास्त्री के रूप में भी विश्वविख्‍यात हुए।श्री पांडेय ने कहा कि चाणक्य का जन्म एक घोर निर्धन परिवार में हुआ था। अपने उग्र और गूढ़ स्वभाव के कारण वे ‘कौटिल्य’ भी कहलाये ।चाणक्य ने उस समय के महान शिक्षा केंद्र ‘तक्षशिला’ में शिक्षा पाई थी। 14 वर्ष के अध्ययन के बाद 26 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी समाजशास्त्र, राजनीती और अर्थशास्त्र की शिक्षा पूर्ण की और नालंदा में उन्होंने शिक्षण कार्य भी किया। वे राजतंत्र के प्रबल समर्थक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्रह्मण युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रफ्फुल राज पांडेय ने किया ।
इस अवसर पर आचार्य चाणक्य के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया ।

यह भी पढ़े

कई देश बुजुर्गों की बढ़ती और युवाओं की घटती आबादी की समस्या से जूझ रहे हैं.

भगवानपुर हाट की खबरें :  लॉकडाउन के उल्लंघन पर भगवानपुर में चार तथा मलमलिया में एक दुकान सील

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई

 

मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा होने पर सीवान नगर में भोजन,मास्क, साबुन, सेनिटाईजर वितरण 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!