Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बड़हरिया घटना के लिए प्रशासन है जिम्मेवारी,घटना साजिश का हिस्सा - पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव  - श्रीनारद मीडिया

बड़हरिया घटना के लिए प्रशासन है जिम्मेवारी,घटना साजिश का हिस्सा – पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव 

बड़हरिया घटना के लिए प्रशासन है जिम्मेवारी,घटना साजिश का हिस्सा – पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव
* दोनों पक्षों से शांति बनाए रहने की अपील

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,  सीवान(बिहार):


सीवान जिले के  बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के बड़हरिया पुरानी बाजार में महावीरी मेला के अखाड़ा जुलूस में हुए विवाद को लेकर  प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव पुरानी बाजार पहुंचकर दोनों पक्षों को आपसी शांति बनाए रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और चूक का परिणाम है।जब यहां पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं तो प्रशासन को उक्त स्थल पर विशेष प्रशासनिक व्यवस्था क्यों नहीं की गयी?

उन्होंने कहा कि संविधान सभी धर्मों का सम्मान करने को बात करता है। लेकिन कुछ उपद्रवी तत्व समाज का सौहार्द्र बिगाड़ने में लगे हैं ,ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जो सामाजिक ताना-बाना तोड़ने का प्रयास में लाने वाले मानवता के दुश्मन हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि किसी निर्दोष को किसी भी हालत में फंसना नहीं चाहिए और कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के बाद आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं। असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों का मनोबल काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पता था कि अखाड़ा निकलने वाला है और स्थल अति संवेदनशील है तो पुलिस प्रशासन वहां अलर्ट क्यों नहीं था?

उन्होंने कहा कि इस घटना की सही जांच होनी चाहिए।उन्होंने इस घटना को एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताते हुए कहा कि इसकी पारदर्शिता और निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए।

वहीं भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र ने कहा कि प्रशासन पत्थरबाजों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। मौके पर भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र,बीजेपी नेता पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी, अशोक मिश्र, पैक्स अध्यक्ष राजेश सिंह, धर्मनाथ सिंह, रघुनाथ शर्मा, प्रेमप्रकाश सोनी, कंन्हैया साह सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

बड़हरिया प्रखंड प्रमुख ने चहक प्रशिक्षण कार्यक्रम किया उद्घाटन

परिवार मिशन विकास अभियान, पूर्णिया पूर्व पीएचसी में मेला का हुआ उद्घाटन:

मशरक  की खबरें :  मवेशी का चारा  काटने चवर में गये शख्स की डूबने से मौत, परिजनों में छाया मातम

मशरक में सरकारी अस्पताल में महिला से स्वास्थ्य कर्मी ने डिलेवरी में वसूला नाजायज राशि

बड़हरिया प्रखंड प्रमुख ने चहक प्रशिक्षण कार्यक्रम किया उद्घाटन

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ द्वारा संगठन के पदाधिकारी व उनके परिवारजनों के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!