उत्तर भारत में भारी बारिश के साथ कड़ाके की ठंड का अलर्ट
यहां जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क:
अफगानिस्तान में बना पश्चिमी विक्षोभ
पिछले 24 घंटे में हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में बेहद घना कोहरा पड़ा। उधर, पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसकी वजह से पांच और छह जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी भागों में बूंदाबांदी की संभावना है।
इन राज्यों में अलर्ट जारी
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट
दो जनवरी को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरे पड़ने की संभावना है। तीन जनवरी को असम, मणिपुर और त्रिपुरा में घना कोहरा पड़ सकता है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान?
- अगले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
- पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
- महाराष्ट्र में आने वाले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है।
- मध्य भारत और गुजरात में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
जनवरी से मार्च के बीच सामान्य होगी बारिश
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और दक्षिणी प्रायद्वीप के मध्य भागों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि मध्य भारत के पश्चिमी और उत्तरी भागों में जनवरी के दौरान सामान्य से अधिक शीत लहर वाले दिनों की संभावना है। जनवरी से मार्च के बीच उत्तर भारत में बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।
1901 के बाद 2024 सबसे गर्म वर्ष
1901 के बाद साल 2024 देश में सबसे गर्म वर्ष रहा है। इसमें औसत न्यूनतम तापमान दीर्घावधि औसत से 0.90 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 2024 में भारत भर में वार्षिक औसत भूमि सतह वायु तापमान दीर्घावधि औसत (1991-2020 अवधि) से 0.65 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वर्ष 2024 अब 1901 के बाद से सबसे गर्म वर्ष बन गया है। इससे पहले 2016 सबसे गर्म वर्ष था।
यह भी पढ़े
वरिष्ठ होमियोपैथिशियन डॉ. यतीन्द्र नाथ सिन्हा “लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड 2024” से हुए सम्मानित
नये वर्ष 2025 के आगमन पर गणेश पुराण कथा का हुआ वाचन
नव शक्ति निकेतन के सौजन्य से सात जनवरी को शाद अज़ीमाबादी स्मृति समारोह
मशरक की खबरें : के चांद कुदरिया के पूर्व मुखिया का निधन
अमनौर पर्यटक स्थल पोखरा पर नये वर्ष पर लोगों ने किया मौज मस्ती
सिसवन की खबरें : नव वर्ष के प्रथम दिन मेंहदार मंदिर में जुटे श्रद्धालु
रघुनाथपुर वासियों को राकेश कुमार सिंह ने दी नए साल की शुभकामनाएं