Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
खेती के साथ उससे जुड़े रोजगार को अपनाना होगा तभी समृद्ध बनेगा किसान- अभीजित - श्रीनारद मीडिया

खेती के साथ उससे जुड़े रोजगार को अपनाना होगा तभी समृद्ध बनेगा किसान- अभीजित

खेती के साथ उससे जुड़े रोजगार को अपनाना होगा तभी समृद्ध बनेगा किसान- अभीजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ प्रसेनजीत चौरसिया‚ सीवान (बिहार):

सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के ई किसान भवन के सभागार में गुरुवार को आजादी के 75 वे वर्षगांठ के मौके पर अमृत महोत्सव के तत्वधान में रवि कर्मशाला प्रशिक्षण अभियान का उद्घाटन संपन्न हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार तथा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न साहू , जिला उद्यान पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से समारोह तथा अभियान का उद्घाटन किया। आगंतुक अतिथियों तथा किसानों का स्वागत प्रभारी पदाधिकारी सतीश कुमार ने किया।

इस दौरान कार्यक्रम शुभारंभ करने से पूर्व सभी ने देश की आजादी में अपना अहम योगदान देने वाले क्रांतिकारियों, शहीदों, किसानों ,जवानों को नमन करते हुए उनके योगदानों की चर्चा की।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा मैं भी एक किसान का बेटा हूं। आपके कर्म गाथाओ का मर्म समझता हूं। हमें पुरानी पद्धतियों को छोड़कर बढ़ते आबादी तथा कम होते जमीन के हिसाब से नई तकनीक को अपनाकर आगे बढ़ना होगा।
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न साहू ने किसानों को जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की बुवाई करने पर जोर दिया। उनका कहना था रघुनाथपुर का अधिकांश इलाका चौरी क्षेत्र में माना जाता है ।जहां जलजमाव की स्थिति अधिक होती है ।उस क्षेत्र के लिए जीरो टिलेज मशीन का प्रयोग किसानों को अधिक से अधिक करना चाहिए ।जिससे उनके समय व पैसे की बचत हो सके तथा उन्हें फायदे मिले।

किसानों को पराली न जलाने की सलाह दी ।कहा पराली हमारे खेतों के लिए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन होता है। जिसे हम खेतों में मिट्टी के साथ मिलाकर अधिक लाभ ले सकते हैं। पराली प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा दिए जा रहे सुझाव तथा वैज्ञानिकों द्वारा प्रबंधन के उपायों तथा दिशा निर्देश किसानों को बताएं।

जिला उद्यान पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने किसानों को समूह की खेती करने पर अधिक जोड़ दिया ।उनका कहना था किसानों को समूह बनाकर फल सब्जी की खेती के तरफ आगे आना चाहिए। अन्न उत्पादन से बढ़िया तथा अच्छा फायदा फल तथा सब्जी उत्पादक किसान लेते हैं। उन्होंने अमृत महोत्सव मनाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री के सपने को किसानों के हाथ में रोजगार वाली बात का जिक्र करते हुए कहा हमारा लक्ष्य केवल उत्पादन कर लेना ही नहीं उससे जुड़े छोटे-बड़े स्वयं के रोजगार को भी लगाना होना चाहिए। उन्होंने किसानों को उधोग तथा रोजगार जो कृषि जनित है लगाने के लिए सरकारी अनुदान तथा प्रवधानों को विस्तार से समझाया।
इस दौरान प्रखंड के किसान सलाहकार नवीन पांडे द्वारा किसानों की मुल तथा वर्तमान में जलजमाव की समस्या को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। जिस पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी द्वारा इस समस्या को कृषि टास्क फोर्स की बैठक में त्वरित निराकरण करने की बात कही गई। मौके पर मौजूद किसानों ने इस समस्या के लिए मछुआरों द्वारा जगह-जगह पुल पुलिया को जाम कर देने का बात कही।
कार्यक्रम का संचालन नवीन पाण्डेय ने किया।इस दौरान प्रखंड उधान पदाधिकारी दुष्यंत सिंह, कृषि समन्वयक तथा सभी किसान सलाहकार के साथ किसान विजय पाण्डेय, लछुमन साह, रत्नेश सिंह, उपेन्द्र सिंह,रामचंद्र सिंह, दिलिप कुमार, रोहित यादव , विवेक कुमार, कमलाकर मिश्रा, अरविंद सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

क्या देश में फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा?

संस्कार भारती, बिहार प्रदेश की साधारण सभा हुई आयोजित।

भारतीय संस्कृति ‘विविधता में एकता’ की प्रतीक है-प्रो. मोहना कुमार.

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

Leave a Reply

error: Content is protected !!