नौवं दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ, किया गया कन्‍या पूजन

नौवं दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ, किया गया कन्‍या पूजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, उतम पाठक, दारौंदा, सीवान (बिहार):


सिवान जिला सहित दारौंदा प्रखंडाधीन विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में
पावन नवरात्र के नवमी को मां सिद्धिदात्री की षोडशोपचार पूजन हुई ।

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व अब समापन की ओर हैं।
नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में वैदिक रीति रिवाज से पूजन अर्चन ब्राह्मणों ने कराया।

इस दिन को महानवमी के नाम से भी जाना जाता हैं। माता का यह स्वरूप सिद्धि और मोक्ष देने वाला है।

इसीलिए माता को मां सिद्धिदात्री कहा जाता हैं।
इनकी पूजन अर्चन करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं। और मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।

आज मां सिद्धिदात्री को भक्तों ने खीर, पूड़ी, हलुआ,चना, नारियल, धान का लावा, और फल में शरीफा का भोग लगाया। तथा सिद्धिदात्री को सफेद और बैंगनी रंग के वस्त्र अर्पित किया। जो बहुत ही अच्छा होता हैं।

आज नौव दिवसीय महानुष्ठान शारदीय नवरात्रि व्रत का विधिवत् हवन कर पूर्णाहुति हुई।
तथा कुमारी कन्याओं की पूजन कर भोजन कराया गया और चुनरी, वस्त्र, फल सहित दक्षिणा भी दिए गए।

वही इस अवसर पर बगौरा के मुन्ना दूबे ने अपने परिवार के साथ घर पर बटुक सहित नौ कुमारी कन्याओं के पैर धोए , उसके बाद चंदन और कुमकुम का तिलक लगाकर कलावा बांधे।
उसके बाद कन्याओं को भोजन कराए, फिर चुनरी, वस्त्र और दक्षिणा देकर कन्याओं के पांव छूकर आशीर्वाद लिए।

मां दुर्गा की नौवीं और अलौकिक शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। कहते है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति को हर प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती हैं।

देव पुराण के अनुसार भगवान शिव ने भी सिद्धिदात्री की कृपा से ही सिद्धियों को प्राप्त किया था और इन्हीं की कृपा से भगवान शिव अर्द्धनारीश्वर कहलाए।

अतः आज के दिन विशिष्ट सिद्धियों की प्राप्ति के लिए सिद्धिदात्री की पूजा अवश्य ही करनी चाहिए।

इस दौरान दुर्गा पूजा मेला में भीड़ को देखते हुए कोई अशांति न फैलाएं इसको लेकर प्रशासन द्वारा शहर सहित गांव के चौक चौराहे पर भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध भी किया गया हैं।

वही पूजा पंडालों में विराजित मां दुर्गा सहित विभिन्न देवताओं के छवि देख लोग हाथ जोड़ ध्यानमग्न हो रहे हैं।

दारौंदा बाजार सहित रामाछपरा, मंछा, उस्ती, बगौरा के न्यू मार्केट, पुरानी बाजार, चौबाह स्थान और शिवाला समेत अन्य पूजा पंडालों में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी हैं।
जय दुर्गा माता की जयकारा चारोतरफ गूंज उठी हैं।

वही 12 अक्टूबर शनिवार को आवाहित दाताओं का विसर्जन और ब्राह्मणों द्वारा जयंती व आशीर्वाद देना।

यह भी पढ़े

दारौंदा के बगौरा में रावण दहन किया गया

नौवं दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ, किया गया कन्‍या पूजन

सिधवलिया की खबरें : बाइक की चपेट मे आने से वृद्ध की मौत

अनियंत्रित कार की टक्‍कर से महिला ने तोड़ा दम

क्या पीडीपी ना घर के रहे ना घाट के?

मशरक की खबरें :   51 फीट का रावण एवं 35 फीट का मेघनाथ धू-धू कर जला

मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर क्यों हो रही ठगी?

अमनौर में विजयदशमी के अवसर पर पद संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!