Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
गोधन कूटने के साथ ही छठपूजा की तैयारी में जुटीं महिलाएं - श्रीनारद मीडिया

गोधन कूटने के साथ ही छठपूजा की तैयारी में जुटीं महिलाएं

गोधन कूटने के साथ ही छठपूजा की तैयारी में जुटीं महिलाएं
उठहूं हे देव उठहूं सुतल भईल छह मास के साथ कूटा गया गोधन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

* गोधन कूटने के साथ हुई लग्न की शुरुआत

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिले बड़हरिया प्रखंड के ग्रामीण अंचल में गोधन कूटने साथ भैयादूज श्रद्धा व उल्लास के बीच मनाया गया। गोधन के बाद ग्रामीण अंचल की छठव्रती महिलाएं लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों में जुट गयी है। गोवर्धन पूजा मौके पर महिलाओं ने गोवर्धन की पूजा की।

पहले महिलाओं ने गोधन बाबा को रेगनी के कांट से श्रापा। लोक परंपरा के अनुसार महिलाओं ने गोधन बाबा की बहन खोड़लीचा बहिना का गीत गाया- “गोधन बाबा चलेलन अहेरिया, खोड़लीचा बहिना देली आशीष,जीय हे मोर भईया जीय लाख बरिस”। उसके बाद महिलाओं ने गोधन बाबा को कूटते समय यह लोकसंस्कृति का गीत गाया-“उठहूं देव उठहूं सुतल भईल छह मास”।

अर्थात गोधन बाबा अब जग जाईये,आपको सोने से लग्न भी सो गया है। शादियों के साथ बहू-बेटियों की विदाई भी रुकी पड़ी हैं। इसके साथ ही,महिलाओं ने शादी-विवाह के मौके जाने वाले विवाह के संस्कार गीत भी गाये।ज्ञातव्य हो कि गोधन कूटने के साथ ही मांगलिक कार्य यानी शादी से संबंधित प्रक्रियाओं की विधिवत शुरुआत हो जायेगी।

वहीं बहनों ने भाईयों के दीर्घजीवन के लिए बजरी खिलाया।ज्ञात हो कि गांव की किशोरियों ने दीपावली के तीसरे दिन गाय के गोबर से गोधन बाबा का निर्माण किया था।जिसे कूट कर पूर्णाहुति की गयी। इसीके साथ ही, ग्रामीण महिलाएं अगले महापर्व छठ की तैयारियों में जुट गयी हैं। गेहूं धोने-सूखाने का काम चल रहा है।

यह भी पढ़े

Leave a Reply

error: Content is protected !!