Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
खिड़की से पान की पीक थूकने पर नाराज युवक ने घर में घुसकर व्यापारी को मार दी गोली. - श्रीनारद मीडिया

खिड़की से पान की पीक थूकने पर नाराज युवक ने घर में घुसकर व्यापारी को मार दी गोली.

खिड़की से पान की पीक थूकने पर नाराज युवक ने घर में घुसकर व्यापारी को मार दी गोली.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के सीवान में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं.पान किसी की जान का दुश्मन भी बन सकता है। ऐसा ही एक वाक्या बिहार के सीवान में सामने आया। जब एक व्यापारी ने पान खाकर खिड़की से पीक मारी तो वह एक युवक के ऊपर जा गिरी। बस फिर क्या था दोनों में विवाद हो गया। जहां पान की पीक थूकना जानलेवा साबित हुआ। यहां एक कपड़ा व्यापारी को घर में घुसकर सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उसने खिड़की से पीक थूकी जो नीचे खड़े युवक पर गिरी। घटना रविवार की देर रात सराय ओपी थाना इलाके के पुरानी किला पोखरा की है।

कपड़ा व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सराय ओपी थानाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि पुराना किला पुखरा के निवासी 18 वर्षीय आरोपी गोलू मियां पिता जावेद मियां को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

बात इतनी बढ़ गई कि युवक तैश में आ गया और उसने व्यापारी को गोली मार दी। इस घटना में व्यापारी की जान चली गई। घटना रविवार की देर रात सराय ओपी थाना इलाके के पुरानी किला पोखरा की है। वारदात के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के शाहगाजीपुरा में रहने वाले नवाब हसन के बेटे एहसान मलिक के रूप में हुई है। एहसान सीवान में एक किराए के मकान में अपने अन्य साथियों के साथ रहता था। वह फेरी लगाकर कपड़े बेचता था।

एहसान रविवार रात को अपने कमरे में खाना बना रहा था। उस समय वह पान भी चबा रहा था। इसी दौरान उसने खिड़की से पान थूक दिया। थूक का एक छींटा नीचे खड़े युवक पर गिर गया। इस बात पर युवक बौखलाता हुआ एहसान के कमरे में आया और गाली-गलौज करने लगा। एहसान ने विरोध किया तो उसने गोली मार दी। एहसान के साथी उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सराय ओपी थानाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि पुराना किला पुखरा के निवासी 18 वर्षीय आरोपी गोलू मियां पिता जावेद मियां को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

48 घंटे में चौथी घटना, 3 की हो चुकी है मौत
सीवान में 8 घंटे के अंदर 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि 48 घंटे में चौथी घटना है। इसमें 4 लोगों को गोली मारी गई है। शुक्रवार की देर शाम गोरियाकोठी थाना इलाके के जगदीशपुर गांव में युवक के पेट में गोली मार दी गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार सुबह दरौंदा थाना के कंगाली छपरा गांव में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या दी गई। रविवार की दोपहर महराजगंज में दवा खरीद रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद रविवार की रात पान थूकने को लेकर गोली मार दी गई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!