Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
शराब के पिकअप पीछा करने गयी पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला - श्रीनारद मीडिया

शराब के पिकअप पीछा करने गयी पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला

शराब के पिकअप पीछा करने गयी पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला
*पुलिसकर्मी हुए घायल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

 

सीवान जिले बड़हरिया थाना क्षेत्र के मीरा छपरा में शुक्रवार की देर रात में शराब वाले पिकअप पीछा करने के क्रम में असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें पुलिस वाहन के चालक सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये। उस वक्त और अफरा तफरी मच गई जब मवेशियों से लदे पिकअप पर शराब लदे होने के सूचना मिली। पिकअप का पीछा कर रही पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। जिससे पुलिस चालक अरविंद कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसका इलाज बड़हरिया पीएचसी में किया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालात नाजुक देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज किया गया। वही तीन अन्य पुलिस कर्मियों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया।
असमाजिक तत्वों में इस कदर हमला किया दो महिला पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिस बल को वहां से भागना पड़ा। इसके बाद असामाजिक तत्वों ने पूलिस के गाड़ी पर हमला कर दिया। जिससे पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना शुक्रवार की लगभग नौ बजे रात की बताई जाती है। घटना के बाद मीराछपरा गांव में अफरा तफरी मच गई।
बताया जाता है कि पुलिस को पिकअप पर शराब होने की सूचना पर पिकअप का पुलिस कर रही थी। पुलिस बल पर हमला होने से पुलिस मीरा छपरा गांव में शुक्रवार की रातभर छापेमारी करती रही। सभी पुरुष घर छोड़कर फरार हैं। गांव ने बूढ़ी महिलाओं और बच्चों के अलावे कोई नहीं बचा है।

बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद तुरंत बड़हरिया पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर बड़हरिया थाना पुलिस के अलावा मुफसिल थाना, जीबी नगर तरवारा, सराय ओपी, महदेवा ओपी सहित लगभग आधा दर्जन थाने के थानाध्यक्ष के साथ पुलिस बल के साथ मीरा छपरा गांव में छापेमारी करते हुए सात पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने पीएसआई दुर्गा कुमारी के बयान के आधार पर बड़हरिया थाना कांड संख्या-127/23 के आधार पर एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें 35 लोगों को नामजद किया गया है।उनमें से पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 115 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

यह भी पढ़े

साहित्यकार के निधन पर सीवान के साहित्यकारों ने जताया शोक

 यूपी की अब तक के खास समाचार 

बाराबंकी की खबरें :  यूपी पुलिस ने अपराधी की लगभग पांच करोड़ रूपये की अचल संपति कुर्क किया 

 डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनर टीम सीवान को मिला राष्ट्रीय सम्मान

 सिसवन मांझी की खबरें : नशे में धुत दो लोग गिरफ्तार

Palak Tiwari: मेरी वजह से कोई ‘किसी का भाई किसी की जान’ नहीं देखने… जानें पलक तिवारी ने क्यों कही ऐसी बात

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!