Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बेगूसराय में हथियार तस्कर गिरफ्तार:गोली बेचने से पहले ही पहुंच गई पुलिस, भागते तस्कर को खदेड़ कर पकड़ा - श्रीनारद मीडिया
Breaking

बेगूसराय में हथियार तस्कर गिरफ्तार:गोली बेचने से पहले ही पहुंच गई पुलिस, भागते तस्कर को खदेड़ कर पकड़ा

बेगूसराय में हथियार तस्कर गिरफ्तार:गोली बेचने से पहले ही पहुंच गई पुलिस, भागते तस्कर को खदेड़ कर पकड़ा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बेगूसराय पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 2 हथियार तस्कर को बड़ी संख्या में गोली के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ सहित कई अन्य बिंदुओं पर छानबीन चल रही है। जिससे और बड़ा खुलासा होने की संभावना है।पकड़े गए दोनों हथियार खरीद-बिक्री के आरोपी चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर वार्ड नंबर-3 निवासी हरेराम महतो के बेटे राजेश महतो और फौजदारी महतो के बेटे उपेंद्र महतो है।

पुलिस को देख दोनों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन खदेड़ कर पकड़ लिया गया,मंझौल DSP नवीन कुमार ने बताया कि आज अहले सुबह गुप्त सूचना मिली कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित खांजहांपुर पंचायत के अर्जुन टोल श्रीपुर में कुछ लोग बुलेट (गोली) की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चेरिया वरियारपुर थानाध्यक्ष-सह-प्रशिक्षु DSP रौली कुमारी के नेतृत्व में टीम बनाई गई पुलिस टीम जब अर्जुन टोल वार्ड नंबर-4 में शंकर महतो के पास पहुंची तो 2 लोग भागने लगे।

इसके बाद पुलिस टीम ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 9MM का 65 जिंदा गोली और 2 मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ और सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल चल रही है। दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

 

यह भी पढ़े

बेतिया में अपराधियों का तांडव, गोली मारी और लूट लिए 5 लाख

घृणा की मानसिकता से वेब सीरीज बनाई गई है,कैसे?

शिक्षक हमारे जीवन में ज्ञान और बुद्धिमत्ता का संचार करते है

राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के क्या उद्देश्य है?

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम क्या है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!