Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पटना जंक्शन पर डेढ़ लाख में लगती थी एक लड़की की बोली,क्यों? - श्रीनारद मीडिया

पटना जंक्शन पर डेढ़ लाख में लगती थी एक लड़की की बोली,क्यों?

पटना जंक्शन पर डेढ़ लाख में लगती थी एक लड़की की बोली,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

पुलिस ने बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में मानव तस्करी करने वाले आठ लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। उनके चंगुल से तीन लड़कियों को मुक्त भी कराया गया है। एसपी दीपक रंजन ने बताया कि जिले के मखदुमपुर थाना से एक लड़की के गायब होने का मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान में पता चला कि बिहार के अजय यादव, उत्तर प्रदेश के राजकुमार और हरियाणा के सुखबीर सिंह व बबलू सिंह मानव तस्करी का गिरोह संचालित कर रहे थे।

घर से भटकी लड़कियों को पटना जंक्शन पर पानी में नशीली दवाइयां मिलाकर पिला दिया जाता था, बेहोश होने पर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर पर भेज दिया जाता था। एक लड़की का सौदा कम से कम डेढ़ लाख में किया जाता था। बिहार के सरगना अजय यादव को पटना के सिपारा थाना क्षेत्र के बेउर से गिरफ्तार किया गया है। अजय के सहयोगी राकेश कुमार उर्फ पुतिया को नालंदा जिले के हिलसा थाना के ब्रह्म स्थान से दबोचा गया है।

एसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में एक लड़की का सुराग मिला, जिसने कुछ लोगों द्वारा भेजे जाने की बात कही। उसके बताए पते पर पुलिस टीम हरियाणा गई। हरियाणा के राजौंद जिले के किठाना थाना क्षेत्र के कैथल गांव से एक लड़की को बरामद किया गया। वहां अमन उर्फ विजय लड़की का पति होने का दावा करने लगा। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि लड़की को एक लाख साठ हजार रुपये में खरीदा था। उसकी निशानदेही पर आठ लोगों की गिरफ्तार कर तीन लड़कियों को मुक्त कराया गया। एसपी ने बताया कि अभी कुछ लोग फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार लोगों में हरियाणा के राजौंद जिला के किठाना थाना क्षेत्र के कैथल निवासी अमन उर्फ विजय, झारखंड के जसीडीह से पूजा अहिरवार और उसके पति अनिल कुमार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी कोतवाली से राजकुमार, पप्पू व ज्ञान सिंह, बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना के ब्रहमस्थान निवासी अजय यादव व राकेश उर्फ पुतिया शामिल हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!