Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर हमला:दहेज उत्पीड़न की जांच करने गई थी, दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी; चार गिरफ्तार - श्रीनारद मीडिया

मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर हमला:दहेज उत्पीड़न की जांच करने गई थी, दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी; चार गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर हमला:दहेज उत्पीड़न की जांच करने गई थी, दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी; चार गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मुजफ्फरपुर में दहेज उत्पीड़न की जाँच करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। लड़का पक्ष के लोगों ने पुलिस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें पुलिस पदाधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मामला ज़िले के देवरिया थाना क्षेत्र का है बता दें कि ज़िले के देवरिया थाना क्षेत्र के बंदी गांव निवासी महेंद्र भगत के 18 वर्षीय पुत्र ज्योतिष मोहब्बतपुर गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हो गई। जिसके बाद पंचायती करवाई गई।

पंचायत में निर्णय लिया गया कि ज्योतिष को उक्त लड़की से शादी करना होगा। शादी से इनकार करने पर 10 लाख रुपया जुर्माना के रूप में देना होगा। जिसके बाद ज्योतिष के घर वाले शादी के लिए राजी हो गए। जनवरी 2023 में दोनों की शादी करवा दी गई। दोनों वैवाहिक जीवन व्यतीत करने लगे। कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच दहेज को लेकर नोकझोंक होना शुरू हो गया। जिसके बाद लड़की अपने मायके चली गई। लड़के वाले लड़की को समझा बुझा कर घर वापस ले आए।

लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर से दोनों की दहेज के लिए लड़ाई हुई। लड़की फिर अपने मायके चली गई। ये सिलसिला लगातार चलता रहा। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने देवरिया थाना में दहेज उत्पीड़न को लेकर शिकायत दर्ज करवाया। पुलिस मामले में हस्तक्षेप कर दोनों का सुलह करवाना चाहा। लेकिन ज्योतिष के घर वाले राजी नहीं हुए रविवार को सुबह 11 बजे देवरिया पुलिस केस की जांच करने ज्योतिष के घर गई।

ज्योतिष के घर वाले आक्रोशित हो गए। पुलिस टीम पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें दरोगा प्रवीण कुमार, जमादार लक्ष्मण राम, महिला सिपाही नेहा कुमारी, सिपाही सौरभ कुमार, विकाश कुमार और मनोज कुमार सिंह जख्मी हो गए। घायलों का इलाज पारू पीएचसी में करवाया गया। मामले की जानकारी एसडीपीओ सरैया को दी गई। जिसके बाद एसडीपीओ सरैया, पारू, सरैया और जैतपुर थाना की पुलिस दल बल के सतग मौके पर पहुंची।

मौके से ज्योतिष के दादा जयलाल भगत, उसकी दादी लखपति देवी, ज्योतिष की भाभी पिंकी देवी और धरमेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आज (सोमवार) पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कवायद में जुट गई है

सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि दहेज मामला में पुलिस जांच करने गए थी। जिस दौरान पुलिस पर हमला कर दिया गया। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े

बैन प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन हुआ सख्त

गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस को देने की घोषणा पर हुआ बवाल,क्यों?

संगीता टेक्निकल इन्स्टीच्यूट सह डिग्री कॉलेज बीसीए और बीबीए की छात्राओं के यूनिवर्सिटी टॉपर  बनने पर जश्न

भारत के लिए इतना क्यों महत्वपूर्ण है G20 का मंच?

भारत-अमरीका संबंध: सहयोग और संघर्ष क्या है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!