सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):
सारण जिला के दाउदपुर थानान्तर्गत डकैती की योजना बना रहे 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, साथ ही 03 मोटरसाइकिल एवं 01 देशी कट्टा भी किया गया जप्त ।
दाउदपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मी मिलकर चमरहियाँ एकमा पक्की सड़क के रास्ते डकैती करने की योजना बना रहे हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कर्रवाई करते हुए दाउदपुर थानान्तर्गत चमरहियाँ एकमा पक्की सड़क के पास पहुँच कर छापामारी प्रारंभ किया। छापामारी के क्रम में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में दाउदपुर थाना कांड सं0-26/25, दिनांक-27.01.2025, धारा-310 (4)/310(5)/3 (5) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए / 26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से जनताबाजार थाना कांड सं0-21/25 का 01 मोटरसाइकिल, बनियापुर थाना कांड सं0-02/25 का 01 मोटरसाइकिल एवं 01 मोबाइल, तथा एकमा थाना कांड सं0-26/25 का 01 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. रितिक ओझा, पिता- अशोक ओझा, साकिन- चमरहियाँ थाना दाउदपुर, जिला- सारण।
2. अमित कुमार पूरी, पिता जितेंद्र पूरी, साकिन- करही, थाना बनियापुर, जिला- सारण।
3. अंशु कुमार राय, पिता अनिल राय, साकिन- चमरहियाँ, थाना- दाउदपुर, जिला- सारण।
> गिरफ्तार अभियुक्त रितिक ओझा का अब तक का ज्ञात आपराधिक इतिहासः-
1. दाउदपुर थाना कांड सं0- 185/24, दिनांक-15.08.2024, धारा-134/303 (2) बी०एन०एस० ।
2. दाउदपुर थाना कांड सं0- 244/24, दिनांक-23.10.2024, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि० बी०एन०एस० ।
> जप्त/बरामद सामानों की विवरणी :-
1. मोबाइल-02, 2. चाकू-01, 3. मोटरसाइकिल-03 4. कारतूस-01, 5. देशी कट्टा-01
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी :-
1. पु०नि० उदय कुमार थानाध्यक्ष, एकमा थाना।
2. पु०अ०नि० नवलेश थानाध्यक्ष, दाउदपुर थाना।
3. पु०अ०नि० आशुतोष कुमार झा थानाध्यक्ष, बनियापुर थाना।
4. ‘पु०अ०नि० पिन्टु कुमार थानाध्यक्ष, कोपा थाना
5. ‘पु०अ०नि० राहुल कुमार थानाध्यक्ष, जलालपुर थाना।
6. प्र०पु०अ०नि० अमन कुमारी, दाउदपुर थाना।
7. प्र०पु०अ०नि० अभिनंदन कुमार, दाउदपुर थाना।
8. सि० दिवाकर कुमार, दाउदपुर थाना।
9. सि० अखिलेश राम, दाउदपुर थाना।
10. सि० विकास कुमार, जिला आसूचना इकाई।
सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर..
यह भी पढ़े
बड़े धूम धाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस।
मौनी अमावस्या 29 जनवरी को, जानें मौनी अमावस्या का क्या है महत्व।
रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर बंगरा में 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
अरुण शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष ,हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट ने सपा को दिया करारा जवाब!