Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! DA में 3% की बढ़ोतरी, कैबिनेट में हुआ ऐलान - श्रीनारद मीडिया

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! DA में 3% की बढ़ोतरी, कैबिनेट में हुआ ऐलान

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! DA में 3% की बढ़ोतरी, कैबिनेट में हुआ ऐलान

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

7th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) और पेंशनर्स (Pensioners) के लिए बड़ी खुशखबरी है. आज यानी 30 मार्च बुधवार को कैबिनेट की बैठक में डीए में 3% बढ़ोतरी (Dearness allowance Hike) को मंजूरी मिल गई है. नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने से पहले कर्मचारियों का डीए 31% से बढ़ कर 34% हो गया है.

कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला 

AICPI-IW  के दिसंबर के आंकड़े आने के बाद से ही कर्मचारियों को 3% डीए बढ़ोतरी (DA Hike) के ऐलान का इंतजार था. आज की कैबिनेट बैठक (Cabinet meeting) में 3% DA बढ़ोतरी का ऐलान हो गया है. कर्मचारियों की मार्च की सैलरी के साथ नया डीए अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा.

3% की बढ़ोतरी थी तय 

अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34% के हिसाब से महंगाई भत्ता (DA Hike) मिलेगा. औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI Index) के दिसंबर 2021 के सूचकांक में एक अंक की कमी हुई है. आपको बता दें कि महंगाई भत्ते के लिए 12 महीने के सूचकांक का औसत 351.33 हुआ है जिसका औसत 34.04% (Dearness allowance) है. लेकिन, महंगाई भत्ता हमेशा पूर्णांक में ही दिया जाता है. यानी जनवरी 2022 से कुल महंगाई भत्ता 34% मिलेगा.

दिसंबर में AICPI-IW में आई गिरावट

गौरतलब है कि सरकार के इस फैसले से 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा. इसके बाद अब अगले महंगाई भत्ते की गणना जुलाई 2022 में की जाएगी. दिसंबर 2021 के लिए AICPI-IW (All India Consumer Price Index for Industrial Workers) के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. इस आंकड़े के अनुसार, दिसंबर में यह आंकड़ा 0.3 अंक गिकर 125.4 अंक पर रहा. नवंबर में ये आंकड़ा 125.7 अंक पर था. और दिसंबर में 0.24% की कमी आई है. लेकिन, इससे महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी कोई असर नहीं पड़ा है.

नवंबर में हुई थी बढ़ोतरी

लेबर मिनिस्‍ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2021 में AICPI-IW सूचकांक में 0.8% की तेजी आई थी और यह 125.7 पर पहुंच गया था. उससे साफ हो गया था महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होगा. अब दिसंबर 2021 के आंकड़े में भले ही मामूली गिरावट आई है, लेकिन जनवरी 2022 से DA में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान हो गया है.

DA Calculator from July 2021

महीना                     अंक         DA प्रतिशत
जुलाई 2021              353            31.81%
अगस्त 2021             354            32.33%
सितंबर 2021            355            32.81%
नवंबर 2021             362.016      33 %
दिसंबर 2021            361.152     34%

DA अंक की गणना 

जुलाई के लिए कैलकुलेशन- 122.8 X 2.88 = 353.664
अगस्त के लिए कुलकुलेशन- 123 X 2.88 = 354.24
सितंबर के लिए कैलकुलेशन- 123.3 X 2.88 = 355.104
नवंबर के लिए कैलकुलेशन – 125.7 X 2.88 = 362.016
दिसंबर के लिए कैलकुलेशन – 125.4 X 2.88 = 361.152

34 परसेंट DA पर कैलकुलेशन 

अब जब 3 परसेंट महंगाई भत्ता बढ़ गया है तब कर्मचारियों का डीए 34% हो गया है. अब यहां न्यूनतम और अधिकतम बेसिक सैलरी पर इसका कैलकुलेशन देखते हैं.

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     18,000 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (34%)                       6120 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (31%)                 5580 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       6120- 5580 = 540 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा                       540X12= 6,480 रुपये

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     56900 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (34%)                      19346 रुपये /माह
3. अबतक महंगाई भत्ता (31%)                 17639 रुपये /माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      19346-17639= 1,707 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा                       1,707 X12= 20,484 रुपये

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर में रामनवमी मेले की तैयारी अंतिम दौर में, भगवामय दिखेगा बाजार

 सांसद राजीव प्रताप रूड़ी के जन्‍मदिन पर कार्यकर्ताओं ने माला पहना जन्‍मदिन की दी बधाई

प्रो. आनंद प्रकाश बने महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति.

Leave a Reply

error: Content is protected !!