Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बिहार सरकार ने  प्रशासनिक अधिकारियों का किया तबादला , सुनील कुमार बने सीवान एसडीओ  - श्रीनारद मीडिया

बिहार सरकार ने  प्रशासनिक अधिकारियों का किया तबादला , सुनील कुमार बने सीवान एसडीओ 

बिहार सरकार ने  प्रशासनिक अधिकारियों का किया तबादला , सुनील कुमार बने सीवान एसडीओ

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार):

बिहार सरकार ने आज बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। तबादले किये अधिकारीयों में कई अनुमंडल पदाधिकारी और लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के साथ ही परिवहन एवं अन्य विभागों के अधिकारी शामिल है। इसमें कई अधिकारियों को नई जिम्मेवारी दी गई है तो कई कई अधिकारियों को साइडलाइन किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार प्रशासनिक सेवा के कुल 48 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। 48 में से कुल 22 अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनाती की गई है। अनीता सिंह को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जहानाबाद बनाया गया है।

मनोज कुमार को जिला परिवहन पदाधिकारी अररिया, साकेत कुमार अनुमंडलीय लोक शिकायत एवं पदाधिकारी पुपरी सीतामढ़ी, सीमा कुमारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी शिवहर, अमरेंद्र कुमार जिला भू अर्जन पदाधिकारी पश्चिम चंपारण, राजेश कुमार जिला भू अर्जन पदाधिकारी सारण बनाया गया है। जबकि अनिल कुमार रमन को अनुमंडलीय लोग शिकायत निवारण पदाधिकारी जमुई का पदभार दिया गया है।

वहीँ आशुतोष रंजन को सासाराम सदर का एसडीएम बनाया गया है,जबकि संजीत कुमार को भोजपुर के जगदीशपुर,श्रेया कश्यप को पीरो का एसडीएम बनाया गया है।

किसलय श्रीवास्तव को गया सदर,सुजीत कुमार को टेकारी,अनुग्रह नारायण सिंह को शेरघाटी,प्रेरणा सिंह को सारण जिला के मढ़ौरा,सुनील कुमार को सीवान सदर,अमित कुमार को मुजफ्फरपुर पूर्वी,सूर्य प्रकाश गुप्ता को नरकटियागंज,इन्द्रवीर कुमार को सुपौल सदर,

नीरज कुमार को वीरपुर, नवनील कुमार को अररिया सदर,रोजी कुमारी को फारसबिसगंज,अरूण कुमार को अरेराज,नलिन प्रताप राणा को पकड़ीदयाल,कुमार ओमकेश्वर को राजगीर,उमेश कुमार भारती को बिरौल,विजय कुमार को भभुआ,अविनाश कुमार को जहानाबाद सदर और अशोक कुमार मंडल को कहलगांव का एसडीएम बनाया गया है।

यह भी पढ़े

मुकेश ने दी हिंदी सिनेमा को दिए कई सदाबहार गीत

कुत्तों को सबसे सच्चा दोस्त कहा जाता है,क्यों?

सीवान जिले का प्रसिद्ध श्री कृष्णा बाल मेला 3 सितंबर को

दरौली थाने की पुलिस ने रंगदारी के फरार, शराबी सहित दो को किया गिरफ्तार

B20 Summit: ‘विश्वास का झंडा लेकर खड़ा है भारत-पीएम मोदी

सीवान जिले का प्रसिद्ध श्री कृष्णा बाल मेला 3 सितंबर को

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!