नीतीश के नेतृत्व में ही बिहार चुनाव लड़ेगी- दिलीप जायसवाल

नीतीश के नेतृत्व में ही बिहार चुनाव लड़ेगी- दिलीप जायसवाल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारतीय जनता पार्टी का बिहार में अध्यक्ष बदले जाने पर सियासी पारा गर्माया हुआ है। बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने साफ कर दिया है कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने बीजेपी के किसी चेहरे पर आगामी चुनाव लड़ने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। जायसवाल ने यह भी कहा कि उनके हर पार्टी के लोगों से अच्छे संबंध हैं। उनका बस चले तो वे सभी दलों को खत्म कर दें और एक ही पार्टी से बिहार चलाएं।

आलाकमान ने गुरुवार देर रात राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल को बिहार में पार्टी की कमान सौंपी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया है। जायसवाल ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की कोई उम्मीद नहीं थी। गुरुवार रात तक उन्हें इस बारे में पता नहीं था, अचानक 11 बजे उन्हें खबर मिली थी।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि उनका मकसद राज्य में पार्टी और एनडीए को और मजबूती देना है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए बिहार की 174 विधानसभा क्षेत्रों में काफी वोटों से आगे रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम के नेतृत्व में जब भी चुनाव लड़ा, एनडीए आगे ही बढ़ा। उनके सामने कोई चुनौती नहीं है।

सम्राट चौधरी की भूमिका पर बोलते हुए जायसवाल ने कहा कि वे सदन में विधायक दल के नेता हैं। वे उपमुख्यमंत्री और विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि आरजेडी वालों को कोई काम नहीं है। उन्हें दूसरों के घर में झांकने के बजाय खुद के अंदर देखना चाहिए।

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर बीजेपी लगातार रणनीति तैयार कर रही है। हालांकि, अभी पार्टी की ओर से केवल संगठन को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। बीते दिन गुरुवार को बीजेपी ने बिहार अध्यक्ष पद के लिए दिलीप जायसवाल को चुना। पार्टी की ओर से किए गए बदलाव को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस बीच दिलीप जायसवाल ने साफ कर दिया है कि बिहार में होने वाले 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने एक बयान में कहा कि सीएम नीतीश के बीजेपी नेताओं से अच्छे संबंध हैं। उनका बस होता तो वे बिहार में सभी पार्टियों को खत्म कर दें और सिर्फ एक पार्टी से ही बिहार में चलाएं।

नई कमान पर दिलीप जायसवाल बयान

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल को गुरुवार देर रात को बिहार में पार्टी की कमान सौंपी। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए जयसवाल ने बताया कि उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की कोई खबर नहीं थी। गुरुवार की रात अचानक 11 बजे उन्हें इस बारे में सूचना मिली।

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने बिहार के आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि उनका एक ही मकसद है, राज्य में पार्टी और एनडीए को मजबूत बनाए रखना है। उन्होंने ये भी कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार में 174 विधानसभा क्षेत्रों में काफी वोट हासिल किया है। जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम के नेतृत्व में जब भी चुनाव लड़ा है, एनडीए आगे ही बढ़ा है। बिहार में उनके सामने कोई चुनौती नहीं है।

विपक्ष पर किया पलटवार

जायसवाल ने कहा कि सम्राट चौधरी सदन में विधायक दल के नेता है। वे उपमुख्यमंत्री और विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। इसके बाद उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि दूसरों के घर में झांकने के बजाय उन्हें खुद के अंदर देखना चाहिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!