Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भाजपा को लगा झटका, निवर्तमान पार्षद पंकज चोचडा भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल - श्रीनारद मीडिया
Breaking

भाजपा को लगा झटका, निवर्तमान पार्षद पंकज चोचडा भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

भाजपा को लगा झटका, निवर्तमान पार्षद पंकज चोचडा भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र  :

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान तथा पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने पंकज शर्मा को किया कांग्रेस में शामिल।

कुरुक्षेत्र, 1 मई : बुधवार को भाजपा को उस समय गहरा झटका लगा जब नगर परिषद थानेसर के वार्ड 28 के निवर्तमान पार्षद पंकज शर्मा चोचडा ने अपने समर्थकों सहित भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हाने की घोषणा की। कर्ण लेक पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान तथा पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने उन्हे पटका पहनाकर विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल करवाया। कांग्रेस के तीनों नेताओं ने कहा कि पंकज शर्मा के पार्टी में शामिल होने से थानेसर में कांग्रेस ओर अधिक मजबूत हुई है। पंकज शर्मा को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि पंकज शर्मा का ब्राह्मण बिरादरी में ही नही बल्कि समाज के सभी वर्गों में काफी प्रभाव है। जिसका लोकसभा ओर आने वाले विस चुनाव में कांग्रेस को काफी लाभ होगा। पंकज शर्मा चोचड़ा ने कहा कि वे कांग्रेस और पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पार्टी उन्हे जो भी जिम्मेवारी सौंपेगी वे उसे बाखूबी निभाएंगें।
इस अवसर पर इंप्रुवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, पूर्व पार्षद मनु जैन, पूर्व पार्षद पवन चौधरी, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश ओपी, पूर्व पार्षद सोहन चौधरी, कांग्रेस नेता सुभाष पाली, विवेक भारद्वाज डब्बू, कांग्रेस नेता दीपक पाराशर एडवोकेट, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव हिमांशु अरोड़ा हन्नी, युवा कांग्रेस के हल्का प्रधान ईशान शर्मा, सौरभ गर्ग व नीतिन मैहता सहित अनेक कांग्रेसियों ने पंकज शर्मा चोचडा के कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत करते हुए इनके पार्टी में आने से कांंग्रेस ओर अधिक मजबूत होगी।
निवर्तमान पार्षद पंकज शर्मा चोचडा कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान व पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा का आभार प्रकट करते हुए।

यह भी पढ़े

घर से मतदान के लिए बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को भरना होगा 12-डी फॉर्म : सरला कौशिक 

बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने सिग्रीवाल के लिए मांगा  वोट

मशरक की खबरें : उप विकास आयुक्त ने लोक सभा चुनाव को लेकर की बैठक, दिशा-निर्देश जारी

मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से 1,00000 एक लाख रुपए का स्वीकृति पत्र सौंपा

Leave a Reply

error: Content is protected !!