Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भाजपा हाईकमान ने नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने पर प्रदेश की जनता का मान सम्मान बढ़ाने का किया काम : रमेश पाल  - श्रीनारद मीडिया

भाजपा हाईकमान ने नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने पर प्रदेश की जनता का मान सम्मान बढ़ाने का किया काम : रमेश पाल 

भाजपा हाईकमान ने नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने पर प्रदेश की जनता का मान सम्मान बढ़ाने का किया काम : रमेश पाल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

भाजपा ने गरीबों को राजनीति में छप्पर फाड़ कर दिया,अपना सर का ताज पिछड़ा वर्ग पर रखा : जांगड़ा।
नायब सिंह सैनी के सीएम बनने से पिछड़ा वर्ग के लोग में खुशी की लहर।

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरूक्षेत्र (हरियाणा):

कुरुक्षेत्र हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्याम लाल जांगड़ा का बुधवार को सन्निहित सरोवर स्थित पाल धर्मशाला में पहुंचने पर पाल समाज के पूर्व प्रधान रमेश पाल व मामचंद व अन्य ने स्वागत किया। इस अवसर पर पाल धर्मशाला के पूर्व प्रधान रमेश पाल ने पिछड़ा वर्ग से नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर लड्डू बांटे।  रमेश पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकत्र्ताओं को भी अहम जिम्म्मेदारी देती है।

नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। रमेश ने कहा कि नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता को उसकी मेहनत लगन का फल दिया है। भाजपा पार्टी में ही आम कार्यकर्ता सीएम बन सकता है। पार्टी के इस कदम से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। आने वाले चुनावों में सभी दसों लोकसभा सीट बीजेपी जीतेगी।

श्याम लाल जांगड़ा ने कहा कि भाजपा ने गरीबों को राजनीति में छप्पर फाड़ कर दिया। इतना ही नहीं अपना सर का ताज भी पिछड़ा वर्ग पर रख दिया है। अब पिछड़ा वर्ग इस ऋण आने वाले चुनावों में चुकाएंगे। श्याम लाल जांगड़ा ने कहा कि 60 सालों में पिछड़ा वर्ग से नायब सिंह सैनी सीएम बने जिससे कुरुक्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग पंचायतों व अन्य चुनावों में आरक्षण दिया है। जोकि आज तक किसी भी पार्टी ने नहीं दिया था।

इस अवसर पर पाल धर्मशाला के पूर्व प्रधान रमेश पाल, मामचंद, सतपाल सिंह पाल, जोहर सिंह लुखी, सुंदर पाल, जिले सिंह जांगड़ा, गजे सिंह जांगड़ा, सतपाल जांगड़ा, रामनिवास जांगड़ा, पूर्व प्रधान रामस्वरूप के अलावा अन्य मौजिज लोग मौजूद थे।
पाल धर्मशाला में हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्याल लाल जांगड़ा व धर्मशाला के पूर्व प्रधान रमेश पाल व अन्य।

यह भी पढ़े

 

अक्षरधाम मंदिर गुजरात से आए संतों ने ब्रह्मसरोवर की आरती में लिया भाग 

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में स्थापित होंगी वर्चुअल रियलिटी लैब

अनुसूचित व पिछड़े वर्ग की धर्मशालाओं को सोलर प्लांट पर दिया जा रहा 75 फीसदी का अनुदान 

संस्कृति हमारी भावनाओं एवं पहचान का आधार है- प्रो. संजय कुमार श्रीवास्तव।

सरकार ने CAA को लेकर दिया नया अपडेट,क्यों?

नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर,जमकर हुआ बवाल

सिधवलिया की खबरें : प्राइवेट क्लीनिक चला रहे एक डॉक्टर और कंपाउंडर पर हत्‍या की प्राथमिकी दर्ज

Leave a Reply

error: Content is protected !!