Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मशरक में भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान - श्रीनारद मीडिया

मशरक में भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

मशरक में भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

भारतीय जनता युवा मोर्चा, मशरक के तत्वावधान में रविवार को मशरक के महावीर चौक पर राज्य के नीतीश- तेजस्वी सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार में शिक्षक भर्ती नियमावली में बदलाव, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, भ्रष्टाचार व अपराध के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में बिहार प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी,भाजपा नेता अजीत सिंह, जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, श्याम बिहारी सिंह,धीरज सिंह, नंदन बाबा, राकेश महंथ, सुरेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह समेत कई अन्य मौजूद रहें।

इस दौरान पटना लाठीचार्ज पर फ़ोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए बिहार प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी और भाजपा नेता अजीत सिंह ने कहा कि बिहार के जंगलराज में चहुं और अत्याचार और अराजकता बोलबाला है।

आह्वान किया कि 9 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान से जिला के 1 लाख छात्र युवा एवं नागरिकों का हस्ताक्षर के माध्यम से उनका समर्थन जुटाए और आने वाले चुनाव में सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए संकल्प लें।

यह भी पढ़े

मारपीट की घटनाओं में कई घायल  

डॉ. यतींद्र नाथ सिन्हा सरल व्यक्तित्व के धनी, लोक कर्मी व लोक चिकित्सक है-अवध बिहारी चौधरी।

वैश्विक शासन को आकार देने में G20 की क्या भूमिका है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!