भाजपा नेता ने गुरुपूर्णिमा के अवसर किया संतों को सम्मानित
श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):
गुरू पूर्णिमा के पुनीत अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री भाजपा अनुरंजन मिश्र के नेतृत्व में पार्टी के निर्देशानुसार जिला के बड़हरिया प्रखंड परिक्षेत्र के राम-जानकी मठ बड़हरिया, सदरपुर मठ,पहाड़पुर मठ सहित अन्य मठों पर भाजपा कार्यकर्ता के साथ पहुंचकर संत पूजन किया गया। साथ ही,संतों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र द्वारा सर्व प्रथम बड़हरिया राम -जानकी मठ पर पहुंचकर श्रीनाथ दास के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। वहीं आचार्य विवेक मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। उसके बाद महंत श्रीभगवान दास जी महाराज का पूजन किया गया। उन्होंने श्रीभगवान दास को अंगवस्त्र से सम्मानित किया ।
उसके बाद सदरपुर मठ पहुंचकर संत शिरोमणि नागा बाबा की समाधि स्थल पर पूजन किया गया। उनकी समाधि पर वस्त्र चढ़ाया गया। पुजारी बजरंग दास का पूजन किया गया और उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। पहाड़पुर मंदिर पर पहुंचकर आचार्य,विप्र बंधु,पुजारी और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र के संत,महंत , पुजारी, विप्र बंधु, वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है।उनका गुरू परंपरा के अनुरूप पूजन किया गया।चंदन और रोली लगाई गई।भारत विश्व गुरू बने इसका संकल्प लिया गया।
साथ ही, मोदी जी के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत उन्हें मोदी सरकार के कार्यकाल में किए गए कामों की जानकारी दी गई।इस मौके पर लोकसभा विस्तारक मिलेन्द्र श्रीवास्तव, राजकिशोर गुप्ता,आईटी सेल प्रभारी विवेक मिश्र,सन्नी सिंह,भोलू तिवारी,फिरोज गांधी, संदीप गुप्ता, मुन्ना यादव, केसर श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़े
अपराध पर नियंत्रण करने के लिए एसडीपीओ फिरोज आलम ने दी चेतावनी
सहकारिता मंत्री के केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आरोपी हुआ गिरफ्तार
NIA: ISIS के दो आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
नीतीश कैबिनेट की बैठक में 8 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, पॉइंट्स में जानिए अहम फैसले
गया का फरार अपराधी वर्धमान से गिरफ्तार
बिहार में इस शख्स ने छुड़वा दी पत्नी की पढ़ाई, बोला- क्या अफसर बनते मुझे धोखा दे दे
मुजफ्फरपुर की ग्रामीण बैंक की शाखा में हथियारों के बलपर 9.40 लाख की लूट, चौकीदार घायल
बोनट पर लटकी महिला, पुलिस ने चला दी कार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
प्रेमिका पर प्रभाव डालने के लिए पहनी थी वर्दी, क