मुंगेर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बेटा साथ सोता रहा

मुंगेर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बेटा साथ सोता रहा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के मुंगेर में रविवार देर रात एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय उनका मासूम बेटा उनके पास ही सो रहा था। पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है तारापुर अनुमंडल के गोगाचक धोवइ कच्ची कांवरिया पथ पर हुई इस घटना में भाजपा युवा मोर्चा नेता बंटी सिंह उर्फ फंटूश (35) की जान चली गई बंटी सिंह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भी थे। वह कांवरिया पथ पर ही चाय-नाश्ते की एक अस्थायी दुकान चलाते थे।

 

बेटे के साथ सोने के दौरान मारी गई गोली रविवार रात को बंटी सिंह अपनी दुकान में ही अपने चार साल के बेटे के साथ सो रहे थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने दुकान में घुसकर उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब कुछ लोग बंटी को जगाने गए तो उन्होंने देखा कि बंटी का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा है और उनका बेटा उनके पास ही सो रहा है। यह देखकर लोगों के होश उड़ गए।

 

घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बंटी के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टिकोण से पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया है। फिर भी एसएफएल की टीम आ गई है। जांच शुरू हो चुकी है। इस घटना की हर बिंदु पर जांच कर जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ा जाएगा।इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीण दहशत के कारण कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

 

यह भी पढ़े

अजय सिंह बने सारण जिला एथलेटिक्स संघ के कार्यकारी अध्यक्ष

दारौंदा प्रखंड क्षेत्र के  मंदिरों में बड़े ही धूम धाम से मनाया भगवान श्रीकृष्‍ण का छठियार

द बेस्ट स्पोकेन इंग्लिश के बच्चों को किया गया सम्मानित

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने पर राजीव रंजन जी को जीकेसी सिवान ईकाई ने दी बधाई

 सिधवलिया की खबरें : पूर्व विधायक व जद यू नेता मंजीत सिंह ने गोपालगंज से पटना की बस चलाने का किया मांग

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने ललन सिंह को पीपल पत्तों में आकृति उकेर दी जन्मदिन बधाई

पूर्व सीएम दरोगा प्रसाद राय की जयंती मनायी गयी

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!