बीजेपी नेताओं ने किया पौधरोपण का शुभारंभ,बतायी वृक्षों की महता

बीजेपी नेताओं ने किया पौधरोपण का शुभारंभ,बतायी वृक्षों की महता

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

प्रदेश भाजपा के पौधरोपण कार्यक्रम अभियान का शुभारम्भ भाजपा जिला कार्यालय चांप से आम का पौधा लगाकर किया गया। विदित हो कि 24 जून से 7 जुलाई तक जिले के सभी प्रखंडो के सार्वजनिक स्थानों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पौधे लगाये जायेंगे। इस पौधरोपण अभियान के प्रभारी जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह राणा को बनाया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरोज सिंह राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय मे आम का पौधा लगाकर अभियान का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो अभिमन्यु कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बन्टी, कमलेश्वर दुबे, रघुवंश कुमार, त्रिलोकी सिंह पटेल, अजित जी आदि मौजूद है।इस मौके पर भाजपा नेताओं ने पौधरोपण की महत्ता बताते हुए कहा कि वृक्षों सेही धरा पर जीवन सुरक्षित है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर धरती को हरा भरा बनाये रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की महत्ता का साक्षात्कार हो चुका है।

 

यह भी पढ़े

बिहार के विधायक को एसपी से जान खतरा, सीएम को लिखा पत्र.

सीवान के गोरेयाकोठी  में जाली पैसा छापने वाले  गिरोह के चार सदस्‍य गिरफ्तार

मशरक में पैसेंजर ट्रेन से कटे मृतक के परिजनों से मिले बनियापुर राजद विधायक, दी सांत्वना

Leave a Reply

error: Content is protected !!