Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल - श्रीनारद मीडिया

त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल

त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

सरकार बनाना तो दूर विरोधियों को टक्कर भी नहीं दे सकी कांग्रेस

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

देश के तीन राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजें आज घोषित किए गए। तीन में से दो राज्य त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही है। तो वहीं मेघालय में भाजपा संघर्ष करती दिखी। पीएम मोदी दो राज्यों में मिली चुनावी जीत पर त्रिपुरा और नगालैंड के लोगों का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए उनकी सराहना की है।

– त्रिपुरा और नगालैंड में मिले चुनावी बहुमत पर पीएम मोदी ने लोगों का धन्यवाद किया है। दोनों ही प्रदेशों में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही है।

– त्रिपुरा की 60 सीटों में से 53 सीटों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने सबसे ज्यादा 29 सीटें जीती हैं। कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने 11 सीटों पर कब्जा किया है। टिपरा मोथा पार्टी ने 12 सीटें अपने नाम की हैं।

– नगालैंड की 60 में से 51 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी 12, एनडीपीपी 22, निर्दलीय चार, एनपीपी चार सीटों पर कब्जा कर चुकी है।

– मेघालय में कुल 59 सीटों में से 41 के नतीजे आ चुके हैं। यहां बीजेपी को खाता खोलने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा। जबकी TMC ने 03, Congress ने 04 और एनपीपी ने सबसे ज्यादा 16 सीटें हासिल की हैं।

– नगालैंड की 60 में से 42 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी 11, एनडीपीपी 17, निर्दलीय चार, एनपीपी चार सीटों पर कब्जा कर चुकी है।

– त्रिपुरा की 60 सीटों में से 44 सीटों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने सबसे ज्यादा 23 सीटें जीती हैं। कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने 8 सीटों पर कब्जा किया है। टिपरा मोथा पार्टी ने 12 सीटें अपने नाम की हैं।

– जनता का विश्वास और आशीर्वाद हमारी त्रिमूर्ति के साथ है और यही स्पष्ट रूप से चुनाव के नतीजों में दिख रहा है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

– नगालैंड में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई (आठवले) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।

 

– अगरतला में मुख्यमंत्री माणिक साहा के आवास पर मिठाइयां बांटी जा रही हैं, क्योंकि भाजपा 60 में से 33 सीटों पर आगे चल रही है।

– त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा फिर 31 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है।

– त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य शुरुआती रुझानों में बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र में 493 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

– त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन 14 सीटों पर आगे चल रहा है। लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन 6 सीटों पर आगे है। टिपरा मोथा पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है- चुनाव आयोग

– मेघालय में टीएमसी चौंकाने वाला प्रदर्शन करती दिख रही है। टीएमसी 12 सीटों पर आगे चल रही है।

– मेघालय के रुझानों में एनपीपी बहुमत से दूर हो गई है। एनपीपी अभी 25 सीटों पर आगे चल रही है।

– मेघालय के रुझानों में एनपीपी को बहुमत मिल गया है। एनपीपी 31 सीटों पर आगे चल रही है।

– नगालैंड में सभी 60 सीटों के रुझान आए। बीजेपी गठबंधन 36 सीट, एनपीएफ 9, कांग्रेस दो और अन्य 13 सीटों पर आगे।

– नगालैंड में बीजेपी गठबंधन अब 36 सीटों पर आगे चल रहा है। एनपीएफ सात सीटों पर आगे है। कांग्रेस दो, जबकि अन्य 13 सीटों पर आगे है।

– मेघालय के रुझानों में एनपीपी 22, बीजेपी 10, कांग्रेस 6 और अन्य 11 सीटों पर आगे है।

– नगालैंड के रुझानों में भी भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा गठबंधन 34 सीटों पर आगे है।

– नगालैंड में भाजपा गठबंधन बहुमत की ओर है। भाजपा गठबंधन 30 सीटों पर आगे है।

– मेघालय के रुझानों में कांग्रेस का खाता खुला है। कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

– नगालैंड के रुझानों में भाजपा गठबंधन को बढ़त मिल रही है। भाजपा गठबंधन अभी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

– त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर है। रुझानों में भाजपा को 26 सीटों पर आगे है।

– त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा को 31 सीटें मिलती दिख रही है। टिपरा मोथा पार्टी दूसरे नंबर पर हो सकती है।

– मेघालय के रुझानों में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिख रही है। रुझानों में एनपीपी को सात सीटें मिली हैं।

सरकार बनाना तो दूर विरोधियों को टक्कर भी नहीं दे सकी कांग्रेस

चुनावों में कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी है। एक के बाद एक हार कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रही है। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव भी कांग्रेस के लिए बुरी खबर लेकर आए हैं। शुरुआती नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस की तीनों राज्य- नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में हालत खराब है। कांग्रेस से इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन कोई कमाल नहीं हुआ।

नगालैंड में नहीं खुला खाता, मेघालय में हालत खराब

कांग्रेस इस बार नगालैंड में खाता भी नहीं खोल पाई है, जबकि भाजपा गठबंधन एक बार फिर राज्य में अपनी सरकार बनाता दिख रहा है। त्रिपुरा में कांग्रेस ने लेफ्ट के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा, लेकिन कोई खास फायदा नहीं मिला। कांग्रेस यहां तीन सीटें जीतती दिख रही है। वहीं, मेघालय में कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां तीन दर्जन से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार पांच सीटों पर ही सिमटती दिख रही है।

खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, कांग्रेस नगालैंड में लगभग 4 फीसदी वोट पाती दिख रही है। मेघालय में कांग्रेस को 13 फीसदी से ज्यादा वोट मिली है। वहीं, त्रिपुरा में आठ फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!