Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भाजपा देश की संस्कृति सभ्यता धरोहर की रक्षा सैनिक की सम्मान करती है: दिलीप जयसवाल - श्रीनारद मीडिया

भाजपा देश की संस्कृति सभ्यता धरोहर की रक्षा सैनिक की सम्मान करती है: दिलीप जयसवाल

भाजपा देश की संस्कृति सभ्यता धरोहर की रक्षा सैनिक की सम्मान करती है: दिलीप जयसवाल
गृह मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओ को गोपालगंज भारी संख्या में चलने का आह्वान किया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आगमन 30 मार्च को गोपालगंज में होना है, जहाँ एक ऐतिहासिक सभा आयोजित की जाएगी।कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलबार को छपरा सासंद राजीव प्रताप रूढ़ी के अमनौर आवासीय परिसर में जिला स्तरीय कार्यकर्ता पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई।

जहाँ कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जय सवाल ने छपरा से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन पार्टी की पूंजी होते हैं और उनकी मेहनत के बदौलत ही एक बड़ी पार्टी खड़ी होती है।उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं का एक परिवार है, जिसमें भारतीय संस्कृति और विचारधारा है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस उग्रवादियों को दमाद की तरह पालती थी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा दुनिया की एक बड़ी पार्टी है और कार्यकर्ताओं को संगठन के मजबूत रखने का मूल मंत्र दिया।उन्होंने कहा कि देश मे दो सैनिक है।एक देश में सीमा की सुरक्षा करने वाले सैनिक दूसरा भारत के सभ्यता संस्कृति धरोहर की रक्षा करने वाले भाजपा कार्यकर्ता।उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सैनिक का दर्जा दिया।

बिहार सरकार के सूचना व प्रौधोगिकी मंत्री कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटु ने बहुरिया के पावन धरती पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कहा कि यहाँ के कार्यकर्ता जागरूक व संगठित हैं। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में सबको कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह व मंच संचालन जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने किया।

भाजपा नेता राकेश सिंह समेत कार्यकर्ताओ ने दिलीप जयसवाल को अंग वस्त्र फूल माला से स्वागत किया।इस मौके पर सम्बोधन करने वालो में छपरा बिधायक सीएन गुप्ता पूर्व बिधायक बिनय कुमार सिंह पूर्व बिधायक ज्ञानचंद मांझी भाजपा के वरीय नेता राकेश सिंह, महामंत्री अनिल सिंह ,निरंजन शर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा महामंत्री निरंजन शर्मा मुखिया प्रतिनिधि दिलीप साह ,संतोष सिंह ,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़े

बलिया देगा अरब देशों को मात,क्रूड ऑयल का मिला अकूत भंडार,300 किमी तक तेल ही तेल

थलपति विजय की जन नायकन 9 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी – मकर संक्रांति और पोंगल के मौके पर!

राष्ट्रीय व्यापार संघ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवार्ड 2025 में भोजपुरी सिनेमा के सितारों ने जलवा बिखेरा

नर्सिंग की छात्राओं ने नाटक के माध्यम से दिया टीबी से बचाव का संदेश

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ की मौत 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!