गृहमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित

गृहमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण

जेपी के पुण्य तिथि पर छपरा के सिताबदियारा में होगी गृह मंत्री का आगमन,इसकी तैयारी को लेकर जिला स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओ की एक विशेष बैठक आयोजित हुई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आयोजित जेपी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया आग्रह,
उन्होंने कहा कि लालू नीतीश जेपी के शिष्य है आज तक उनका पुण्य तिथि नही मनाया।

लालू नीतीश जेपी के शिष्य होने के बाद भी आज तक पुण्यतिथि नही मनाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गृह मंत्री के आगमन से डर कर 24 घण्टा में सिताब दियारा जाने की घोषणा करते है। उनका डर है कि नही जाएंगे तो उस क्षेत्र से हमारा सुफरा साफ हो जाएगा उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने अमनौर के विश्व प्रभा केंद्र में आयोजित भाजपा पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओ की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि छपरा के सिताब दियारा में 11अक्टूबर को जय प्रकाश नारायण का पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित है,इस मौके पर देश के गृह मंत्री अमित साह का आगमन होना है।गृह मंत्री के आगमन को लेकर उन्होंने कार्यकर्ता को अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आह्वान किया।उन्होंने कार्यकर्ता से कहा कि कार्यक्रम को लेकर माहौल उत्सव जैसा बनना चाहिए।आप सभी ने सारण में जिस तरह से माहौल बनाया है मुख्यमंत्री जी उस डर से सिताब दियारा हाजरी बनाने जाएंगे।उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ग्यारह तारीख को आने में उन्हें क्या डर है।यह कार्यक्रम सरकारी स्तर पर आयोजित है।

उनको इसमें शामिल होना चाहिए।शायद इस लिए नही आ रहे है कि उस दिन इनके पीछे कोई दिखेगा नही ।इसी लिए उस दिन वे नागालैंड जा रहे है।उन्होंने कार्यकर्ताओ को उस्तहित करते कहा कि संख्या बल के लिए ज्यादा चिंता की जरूरत नही है।अमित साह व योगी जी का हेलिकॉप्टर अगर जंगल मे भी उतर जाए तो विस से तीस हजार लोगो की इसी तरह भीड़ उमड़ जाती है।कार्यकर्ताओ को 2025 के चुनाव के लिए अभी से लग जाने का आग्रह किया।

जिस हिसाब से हमलोग सारण में काम किया है उस हिसाब से हमे सफलता नही मिली।उन्होंने कहा सारण प्रमंडल में 24 सीट है हर हाल में हमलोगों को यहा 20 बिधायक होनी चाहिए।दो वर्ष का समय है अपनी मेहनत के बदौलत बिहार में भाजपा की सरकार हो यह तय हो सके।बैठक में जिला स्तर के सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने किया जबकि मंच संचालन धर्मेंद्र सिंह धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह ने किया।इस मौके पर राज्य सभा सदस्य शंभु शरण पटेल, पूर्व सांसद जनक चमार,ओम प्रकाश यादव,भाजपा बिधायक संजय सिंह,डॉ सीएन गुप्ता,मंटू सिंह,पूर्व बिधायक ज्ञानचंद मांझी, बिनय सिंह,पूर्व मंत्री महाचन्द्र प्रसाद सिंह,बिजय सिंह,सुदीश सिंह,नेहा यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!