Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पुतला फूंकने वाले किसानों की गिरफ्तारी से नही बढेगा भाजपा का वोटबैंक - श्रीनारद मीडिया

पुतला फूंकने वाले किसानों की गिरफ्तारी से नही बढेगा भाजपा का वोटबैंक

पुतला फूंकने वाले किसानों की गिरफ्तारी से नही बढेगा भाजपा का वोटबैंक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

मोदी सरकार का पुतला फूंकने निकले, गिरफ्तार हो गए किसान आंदोलन के अगुआ सरवन सिंह पंढेर

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अन्य मांगों के लिए पंजाब में शुरू हुए किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर को तमिलनाडु में गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ 7-8 अन्य किसान नेताओं की भी गिरफ्तारी हुई है। सरवन सिंह पंढेर ने वीडियो जारी कर यह जानकारी दी है। केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए सवरन सिंह पंढेर, गुरमीत सिंह मांगट, मनजीत सिंह राय व हरविंदर सिंह मसानिया तमिलनाडु पहुंचे थे।

पुतला फूंकने से पहले ही किया गिरफ्तार

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रवक्ता तेजवीर सिंह पंजोखरा ने शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के मंच से भी किसानों को इस गिरफ्तारी की सूचना दी। उन्होंने बताया कि ये किसान नेता रविवार को कोयंबटूर के लिए फ्लाइट चढ़े थे और वहां पर भव्य स्वागत हुआ था। वहां केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन में शामिल होने से पहले ही इन्हें तमिलनाडु के कोयम्बटूर जिले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान-मजदूर मोर्चा ने रविवार को हरियाणा-पंजाब समेत देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ में विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर नाराजगी व्यक्त की।

9 अप्रैल को शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक जाम करने की दी है चेतावनी

शंभू बार्डर से शहीद शुभकरन सिंह की अस्थि यात्रा मध्य प्रदेश और बिहार के लिए रवाना हुई। किसान अब गिरफ्तार साथियों को छुड़वाने के लिए आंदोलन तेज करने की तैयारी में हैं। किसानों ने 9 अप्रैल को शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक को अनिश्चित काल के लिए जाम करने की चेतावनी भी दी है। संगठनों ने साथ एक 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जो कि देश में अलग-अलग माहिरों के साथ तालमेल करके एम.एस.पी. का सही मूल्यांकन संशोधन पर विचार करेगी और एम.एस.पी. बारे फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार व गलत जानकारी का विश्लेषण करेगी तथा देश के आगे रिपोर्ट रखेगी।

 

यह भी पढ़े

मोतिहारी में बीपीआरओ के आर्थिक दोहन के खिलाफ मुखिया संघ ने खोला मोर्चा

पानीपत का फर्जी DSP गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस में नौकरी देने के नाम पर 11 लोगों से ठगे 1 करोड़, ऐसे खुला राज

मोतिहारी में बीपीआरओ के आर्थिक दोहन के खिलाफ मुखिया संघ ने खोला मोर्चा

हार्डवेयर दुकान से 10 हजार रुपये की लूट

2 पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 10 कारतूस, पटना सिटी में बड़े कांड की अंजाम देने की थी तैयारी, तभी पहुंची पुलिस

नाबालिग लड़की का अपहरण कर भाग रहा अपराधी मंजीत सिंह गिरफ्तार

बदमाशों ने युवक के साथ की लूटपाट, विरोध करने पर जमकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

error: Content is protected !!