गीता सिंह मेमोरियल ट्रस्ट नरांव में जरुरत मंदो के बीच कम्बल का वितरण किया गया
नर्मदेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना करने के बाद कम्बल वितरण किया गया
श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):
सारण जिले के गरखा प्रखंड में अवतारनगर थांनांतर्गत नरांव टोला में संचालित ” गीता सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ” द्वारा दर्जनों निशक्त व जरुरत मंद लोगों एवं स्थानीय मन्दिर के पुजारियों को कम्बल वितरण किया गया. यह समारोह गीता सिंह के पति दिनेश्वर सिंह द्वारा आयोजित किया गया.
संत महात्मावों को कम्बल के सांथ दक्षिणा देकर दान दाता ने आशीर्वाद लिया, इसके अलावे शेष लाभर्थियों को कम्बल के साथ प्रसाद खिला कर विदा किया गया,
इस अवसर पर शम्भू नाथ सिंह ने कहा की हर सक्षम लोगों की यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह लाचार व जरुरत मंद लोगों के सह योग के लिए अग्रसर हों तभी समाज का विकास होगा. सदस्यों ने कंबल वितरण के पूर्व गांव के प्रसिद्ध नंदेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना करने के बाद कम्बल वितरण किया गया।
कम्बल वितरण करताओं में दिनेश्वर सिंह के पुत्र वधू प्रीति सिंह, पौत्री सुरभि सिंह, शम्भू नाथ सिंह, बंटी सिंह, जनार्दन सिंह, विनय सिंह, देव कांत सिंह धिरज सिंह, घनश्याम सिंह, सोनू सिंह, मुकेश तिवारी, राजेश तिवारी जी इत्यादि ने अपने कर कमलों से प्रदान किये, यह आयोजन गीता सिंह के दरवाजे पर संपन्न हुआ.
यह भी पढ़े
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान सिवान जिले के लिए किया कई योजनाओं का शिलान्यास
पटना पुलिस ने एनकाउंटर में दो अपराधियों को मार गिराया, एक दरोगा को भी लगी गोली
सारण पुलिस ने मकेर से 469.50 ली० विदेशी शराब बरामद कर 01 चार पहिया वाहन को किया गया जप्त
रघुनाथपुर SBS कप 24/25 पर मुजफ्फरपुर ने जमाया कब्जा.देवरीया को हराकर बनी चैंपियन
मारपीट की घटना में एक महिला घायल