*हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य के लिए BLW को मिला रेल मंत्री राजभाषा शील्ड पुरस्कार*
*श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी*
*वाराणसी* / बनारस रेल इंजन कारखाना वाराणसी को वर्ष 2018 के दौरान हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने व हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। BLW को पुरस्कार स्वरूप रेल मंत्री राजभाषा शील्ड सम्मान सहित 14000 रूपए नगद राशि प्राप्त हुई।उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय द्वारा रेल मंत्री राजभाषा शील्ड ट्राफी व चल वैजन्ती पुरस्कार योजना हिन्दी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रत्येक वर्ष प्रदान की जाती है। इस उपलब्धि के लिए महाप्रबंधक अंजली गोयल ने प्रसन्नता व्यक्त की है और बरेका परिवार के प्रत्येक कर्मचारियों एवं अधिकारियों को राजभाषा हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने पर बधाई दी है।