सात फेरे से पहले हुई दुल्हन की मौत, दूल्हे ने छोटी बहन से की शादी, जानें क्या है पूरा मामला

सात फेरे से पहले हुई दुल्हन की मौत, दूल्हे ने छोटी बहन से की शादी, जानें क्या है पूरा मामला

 

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश में इटावा के भरथना इलाके के समसपुर से एक अकल्पनीय घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह मे ही सात फेरों से पहले दूल्हन की हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत हो गई। दुल्हन की मौत के बाद दोनों पक्षों में सहमति और उसकी छोटी बहन की शादी करा दी गई। बहन जो कुछ देर पहले तक दूल्हे को जीजा कह  रही थी, उससे आनन फानन में उसकी शादी हो गई।

शादी कार्यक्रम विधिवत हिन्दू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हो रहा था। बरात आई। खूब स्वागत सत्कार हुआ। दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को स्टेज पर जयमाला पहनाई  दुल्हन की मांग भरी जा चुकी थी। अब सात फेरों का टाइम था। रात के करीब ढाई बजे मंडप में सात फेरों की तैयारी चल रही थी। दुल्हन मंडप में थी। तभी वह अचानक बेहोश हुई और मंडप में ही तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दुल्हन को हार्ट अटैक आ गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

दुल्हन की मौत के कुछ ही देर में दोनों पक्षों में ने बात रखी कि उसकी छोटी बहन के साथ जल्दी से शादी की रस्मों को करा दिया जाए। सहमति के बाद मृत दुल्हन की बहन दुल्हन बनी और आनन फानन में उसकी शादी हो गई। बेहद गम के बीच मृत दुल्हन की छोटी बहन  को दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया।
 

यह भी पढ़े

सड़क पर जलजमाव और कीचड़़ को लेकर सोहावन हाता में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

दूसरे दिन अतरसन व रसूलपुर पहुंची टीकाकरण एक्सप्रेस, 88 लोगों ने ली वैक्सीनेशन

हुलेसरा गांव के लोगो को बारिश होते ही आवागमन की समस्या हो जाती है उत्पन्न

1 जून से लागू हो रहे हैं नए नियम,कहां-कहां होगा बड़ा बदलाव?

भतीजा की बारात जा रहे चाचा की सड़क दुर्घटना में मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!