Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
ब्रिटिश साम्राज्य 100 सालों में 70 देशों में सिमटा,कैसे ? - श्रीनारद मीडिया

ब्रिटिश साम्राज्य 100 सालों में 70 देशों में सिमटा,कैसे ?

ब्रिटिश साम्राज्य 100 सालों में 70 देशों में सिमटा,कैसे ?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

एक समय ब्रिटिश एम्पायर पूरी दुनिया की जमीन के एक चौथाई हिस्से पर राज कर रहा था। कहा जाता था कि आदमी को औरत और औरत को आदमी बनाने के अलावा इंग्लैंड सबकुछ बना सकता है।

यूरोप में आधुनिक युग की शुरुआत 1453 से मानी जाती है। जब ऑटोमन एम्पायर के नए सुल्तान मोहम्मद महबत ने कुस्तुन्तुनिया पर कब्जा किया था। यह एक अति महत्वपूर्ण घटना थी। इस घटना के फलस्वरूप रोमन साम्राज्य का अन्त हो गया जो लगभग 1500 वर्षों से चला आ रहा था। ये घटना इतनी महत्वपूर्ण थी कि जिस रास्ते से यूरोप और एशिया के बीच व्यापार होता था। अब उस रास्ते पर तुर्को का अधिकार हो गया था।

यहीं से मॉर्डन हिस्ट्री यानी आधुनिक युग की शुरुआत होती है। यूरोप के नए आधुनिक युग की भी और समुद्री मार्गों को खोजने की भी शुरुआत यहीं से होती है। ट्यूडर काल को इंग्लैड का सबसे शानदार युग माना जाता है। इस युग में हेनरी सप्तम, हेनरी अष्टम, एडवर्ड षष्ठम, मेरी और एलिजाबेथ का नाम सबसे ऊपर आता है।

ब्रिटिश साम्राज्य दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा साम्राज्य रहा है। 16वीं सदी के बाद ब्रिटेन ने अपने देश के बाहर दुनिया में अपने पैर पसारने शुरू किए। 16वीं से 18वीं सदी के दौरान ब्रिटेन ने यूरोपीय ताकतों जैसे फ्रांस, स्पेन और पुर्तगाल को पछाड़ते हुए दुनिया के सबसे ताकतवर साम्राज्य की नींव रखी।

25% आबादी पर था ब्रिटिश शासन

19वीं और 20 सदी में ब्रिटिश साम्राज्य दुनिया का सबसे बड़ा साम्राज्य बन गया। इस दौरान ब्रिटेन ने दुनिया के करीब 80 देशों और आइलैंड पर शासन किया। 1913-1922 के दौरान ब्रिटिश साम्राज्य का कब्जा दुनिया की करीब 25 % या फिर कहे 45 करोड़ की आबादी पर था। ब्रिटिश साम्राज्य की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उस वक्त 3.5 करोड़ वर्ग किलोमीटर यानी दुनिया के करीब 26% इसके अधीन थे।

ब्रिटिश शासन का सूरज कभी डूबता ही नहीं था

एक समय ऐसा था जब कहते थे कि ब्रिटेन में कभी सूर्य अस्त नहीं होता। ये बात सच भी थी। लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं था कि ब्रिटेन के पास कोई और सूर्य था और पूरी दुनिया के पास दूसरा। इसका मतलब था कि ब्रिटेन का पूरा सम्राज्य पूरी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक फैला हुआ था। जब ब्रिटेन में सूर्य अस्त होता तो इसकी भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी दूसरी कॉलोनी में सूर्य उदय होता था।

इसलिए कहा जाता था कि ब्रिटेन का सूर्य कभी अस्त होता ही नहीं है। ब्रिटेन का साम्राज्य भारत, ऑस्ट्रेलिया ही नहीं बल्कि सुपर पावर अमेरिका, कनाडा और अफ्रीका तक फैला हुआ था। प्रथम विश्व युद्ध से पहले ब्रिटेन से बड़ी महाशक्ति पूरी दुनिया में कोई और नहीं थी। जैसे आज के दौर में हम अधिकतर प्रोडक्ट को मेड इन चाइना ही देखते हैं। उसी तरह उस दौर में दुनिया का हर मशीन मेड प्रोडक्ट मेड इन इंग्लैंड होता था।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ऐसे समय में पदासीन हुई थीं जब प्रजातांत्रिक राजनीतिक परिवर्तन का दौर था। लेबर पार्टी के नेता क्लीमेंट एटली 1945 में चुनाव में जबरदस्त तरीके से जीते थे जिससे मतदाताओं की बदलाव की इच्छा सामने आई। विंस्टन चर्चिल की कंजरवेटिव पार्टी ने 1952 में सत्ता संभाली। ऐसा माना जाता है कि 1997 में हॉन्ग कॉन्ग को चीन को सौंपने के साथ ही ब्रिटिश साम्राज्य का अंत हो गया। फिलहाल ब्रिटिश साम्राज्य दुनिया के 14 आइलैंड तक ही सिमटकर रह गया है। इनमें से ज्यादातर आइलैंड वीरान हैं और इनकी कुल आबादी महज 2.72 लाख वर्ग किलोमीटर है।

नए राजा के रूप में किंग चार्ल्स III

ब्रिटेन की महारानी एलिजावेथ द्वितीय के निधन के बाद अब उनके बेटे चार्ल्स ब्रिटेन के राजा बन गए हैं। इसी के साथ ब्रिटेन में 70 वर्षों बाद ‘किंग युग’ शुरू हो गया है। अब उन्हें किंग चार्ल्स तृतीय के रूप में जाना जाएगा। प्रिंस विलियम्स अब राजगी के उत्तराधिकारी हैं। उन्हें तुरंत अपने पिता का खिताव ड्यूक ऑफ कॉर्नवॉल मिल जाएगा। उनकी पत्नी कैथरीन डचेज ऑफ कॉर्नवॉल के रूप में जाना जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!