Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
तनाव मुक्त जीवन के लिए भाईचारा जरूरी, भगवान के सच्चे भक्तों का त्यौहार है होली - श्रीनारद मीडिया

तनाव मुक्त जीवन के लिए भाईचारा जरूरी, भगवान के सच्चे भक्तों का त्यौहार है होली

तनाव मुक्त जीवन के लिए भाईचारा जरूरी, भगवान के सच्चे भक्तों का त्यौहार है होली

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक हरियाणा

होली एक राष्ट्रीय व सामाजिक पर्व है। यह रंगों का त्यौहार है। इस बार यह त्यौहार फाल्गुन पूर्णिमा बृहस्पतिवार 13 मार्च को मनाया जाएगा।
किस प्रकार भगवान विकट परिस्थितियों में भी अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। भगवान के सच्चे भक्तों का त्यौहार है होली। इस पर्व पर आपसी वैर त्याग कर दुश्मन को भी गले लगा लेना चाहिए और जीवन को तनावमुक्त होकर जीना चाहिए।

विशेष तौर पर यह त्यौहार भी भगवान के परम भक्त प्रह्लाद से संबंधित है। प्रह्लाद हृण्यकश्यप का पुत्र तथा भगवान विष्णु का भक्त था। हृण्यकश्यप प्रह्लाद को विष्णु पूजन से मना करता था। उसके विष्णु भक्ति न छोडऩे पर राक्षसराज हृण्यकश्यप की बहन होलिका को अग्रि में न जलने का वरदान प्राप्त था। हृण्यकश्यप ने उस वरदान का लाभ उठाकर लकडिय़ों के ठेर में आग लगाई और प्रह्लाद को बहन की गोद में देकर अग्रि में प्रवेश की आज्ञा दी। होलिका ने वैसा ही किया।

देव योग विष्णु कृपा से प्रह्लाद तो बच गया, लेकिन होलिका जलकर भस्म हो गई और इस प्रकार भगवान ने अपने भक्त की रक्षा की। भक्त प्रह्लाद की स्मृति और असुरों के नष्ट होने की खुशी में इस पर्व को मनाया जाता है। इसी दिन मनु का जन्म भी हुआ था, इसलिए इसे मनुवादितिथि भी कहते हैं।

इस पर्व को नव सम्वत् का आरंभ तथा वसंतागमन के उपलक्ष्य में भी मनाया जाता है।यही एक त्यौहार ऐसा है जिसमें सभी समुदाय के लोग हर प्रकार के गिले-शिकवे दूर कर उत्साहपूर्वक बच्चे, बुजुर्ग व सभी आपस में मिलकर होलिका पर्व मनाते हैं। भविष्य पुराण के अनुसार नारद जी ने महाराज युधिष्ठिर से कहा कि राजन् फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सब लोगों को अभय दान देना चाहिए, जिससे सारी प्रजा उल्लासपूर्वक रहे।

इस दिन सभी बच्चे, बड़े गांव व शहरों में लकडिय़ां इकट्ठी कर और गोबर से बने उपले इकट्ठे कर होलिका का पूर्ण सामग्री सहित विधिवत् पूजन करते हैं। माताएं अपने बच्चों की मंगलकामना के लिए कंडी बनाती हैं, जिसे धागे से विभिन्न प्रकार के मेवे व बेर-पताशे इत्यादि से पिरोया जाता है और होलिका पर भी अर्पण किया जाता है। होलिका दहन के समय होलिका के सम्मुख बैठकर पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

ऋद्धि-सिद्धि प्राप्त करने वाले व्यक्ति लोक कल्याण के लिए इस पर्व की रात्रि में अनुष्ठान करते हैं। रोग निवारण व नवग्रह शांति के लिए रात्रि में अपने इष्ट के मंत्राजाप से शुभ फल प्राप्त होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से अकस्मात धन की भी प्राप्ति होती है।
“इस बार विशेष योग में मनाया जाएगा होलिका पर्व”।
नारद पुराण के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा की रात्रि को भद्रारहित प्रदोष काल में होलिका दहन करना चाहिए। होलिका दहन के लिये विशेष मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए।
इस बार होलिका दहन 13 मार्च बृहस्पतिवार को रात्रि में किया जाएगा।
इसी में होलिका दहन करे, शुभ मुहूर्त समय सांय 6 बजकर 57 मिनट से लेकर रात्रि 8 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक संगठन सचिव षडदर्शन साधुसामाज, गोविंदानंद आश्रम पिहोवा दूरभाष : 9416191877

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!