Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
क्या पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है भाजपा? - श्रीनारद मीडिया

क्या पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है भाजपा?

क्या पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है भाजपा?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अलग-अलग न्जूज चैनल और एजेंसियां एग्जिट पोल जारी कर रहे हैं। अब तक सामने आए एग्जिट पोल के मुताबिक देश में एनडीए की लहर दिखाई दे रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए को जबरदस्त बहुमत दिया गया है। इस हिसाब से एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने वाली है। 4 दिनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल में देश के मूड का पता चल रहा है।

हर किसी के मन में है कि इस बार केंद्र की सत्ता किसके  हाथों में जाने वाली है। रिपब्लिक भारत ने एनडीए को 353 से 365 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं इंडिया गठबंधन 133 सीटों के आसपास सिमट सकता है। इसके अलावा इंडिया टीवी ने भी एनडीए को 371 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के सर्वे में एनडीए 400 का आंकड़ा पार कर रहा है।

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी के खाते में 303 सीटें थीं। वहीं कांग्रेस को केवल 52 सीटों पर जीत हासिल हो सकी थी। टीएमसी को 22 सीटों पर जीत मिली थी। जेडीयू को 16 सीटें और समाजवादी पार्टी को मात्र पांच सीटें मिली थीं। बीएसपी को यूपी में 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

एनडीटीवी ने पोल ऑफ पोल जारी किया है। इस महापोल के मुताबिक एनडीए को 357 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 148 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में केवल 38 सीटें जाने का अनुमान है। बता दें कि इस तरह से एनडीए 2019 दोहराता हुआ नजर आ रहा है। पिछले चुनाव में एनडीए ने 353 सीटों पर जीत हासिल की थी।

न्यूज नेशन के सर्वे के मुताबिक एनडीए को 342 से 378 सीटों के साथ  बहुमत मिल सकता है। वहीं इंडिया गठबंधन को 153-169 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 21 से 23  सीटें जा सकती हैं। राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में एनडीए को 67 और इंडिया गठबंधन को केवल तीन सीटें मिलने का अनुमान है। महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को 27 सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी सीवोटर के मुताबिक राजस्थान में एनडीए को 25  में से 21 से 23 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। गाजुरात में एनडीए को 25 से 26 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को एक ही सीट मिलने की संभावना है। गोवा की दो लोकसभा सीटों में से 1 से 2 सीटें बीजेपी जीत सकती है। इंडिया गठबंधन को 0 से1 सीट मिलने की उम्मीद है।

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 281 से 350 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं इंडिया गठबंधन को 145 से 201 सीट हासिल हो सकती है। न्यूज नेशन के सर्वे में एनडीए को 342 से 378 सीटें दी गई हैं। इंडिया गठबंधन को 153 से 169 सीटें मिलने का आनुमान है।

एक्सिस माई इंडिया’ और ‘टुडेज़ चाणक्य’ सहित कई अन्य एग्जिट पोल ने शाम 7.15 बजे तक पूर्ण परिणामों की भविष्यवाणी नहीं की थी। इसके अलावा न्यूज 18 इंडिया ने भी अभी सभी सीटों का एग्जिट पोल जारी नहीं किया है।

ज्यादातर सर्वे में एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिलता दिख रहा है। रिपब्लिक टीवी की बात करें तो एनडीए को 353 से 368 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एनडीए गठबंधन को 118 से 133 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 43 से 48 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया न्यूज डी  के सर्वे में एनडीए को 371 और इंडिया गठबंधन को 125 सीटें दी गई हैं। एनडीटीवी-जन की बात के सर्वे में बीजेपी को 362 से 392 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा इंडिया गठबंधन को 141 से 161 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 10 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है।

 बिहार के लिए आज तक माय एक्सिस इंडिया का सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में बिहार की 40 सीटों में से एनडीए को 29 से 33 और इंडिया गठबंधन को 7 से 10 सीटें मिलने का दावा किया गया है। पार्टी वाइज आंकड़ों की बात करें तो भाजपा के लिए 13 से 15, कांग्रेस को 1 से 2, जेडीयू को 9 से 11, आरजेडी को 6 से सात और एलजेपी (आरवी) को पांच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!