Breaking

चैनवा स्‍टेशन मैनेजर संजय कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत

चैनवा स्‍टेशन मैनेजर संजय कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के छपरा स्टेशन मैनेजर संजय कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। संजय कुमार छपरा स्टेशन से अपने ड्यूटी स्थल छपरा सीवान रूट के चैनवा स्टेशन ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उनकी ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह आठ बजे तक चैनवा स्टेशन पर थी इसलिए वे छपरा से रात्रि 11 बजे ड्यूटी के लिए छपरा से बाइक से निकले। इसी बीच दाउदपुर और एकमा के बीच विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाईक की टक्कर हो गई।

बाइक की टक्कर के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। उसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर उपचार हेतु छपरा सदर अस्पताल भेजा गया। छपरा सदर अस्पताल के डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बाद की जानकारी जब छपरा के स्टेशन कर्मचारियो को हुई तो वे काफ़ी सख्या में छपरा सदर अस्पताल पहुंच गए।

मृतक स्टेशन मैनेजर संजय कुमार मूल रूप से नालन्दा के रहने वाले थे और विगत कई वर्षो से छपरा में पद स्थापित थे। और सपरिवार छपरा में ही रहते थे। वह काफी कार्य कुशल और तेज तर्रार स्टेशन मास्टर माने जाते थे। वीर पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन मास्टर यूनियन के प्रवक्ता भी थे। उनकी मौत से परिवार जनों का रो रोकर बुरा हाल है वही रेल कर्मियों में भी दुख का माहौल है। फिलहाल मृतक स्टेशन मैनेजर संजय कुमार के पोस्टमार्टम की प्रकिया चल रही है ।उसके बाद उनके शव को उनके पैतृक गांव नालन्दा भेजा जायेगा।

यह भी पढ़े

बभनबारा कांड में पुलिस ने किया 11 नामजद,10 अज्ञात पर प्राथमिकी, दो गिरफ्तार 

बीजेपी नेता ने एसपी से की बभनबारा कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग

पुलिस ने लूट की 4 बड़ी वारदातों को किया नाकाम:लूट की साजिश रच रहे 3 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार, दोनों पर 25 हजार का इनाम

बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा, रेलकर्मी की मौत

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!