Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
नाम बदलकर  महिला से रचाई शादी, फिर बेटी का किया रेप - श्रीनारद मीडिया

नाम बदलकर  महिला से रचाई शादी, फिर बेटी का किया रेप

नाम बदलकर  महिला से रचाई शादी, फिर बेटी का किया रेप

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

यूपी के लखनऊ से बड़ा मामला सामने आ रहा है।  यह एक व्यक्ति ने नाम बदलकर एक महिला से शादी रचा लिए फिर उसकी बेटी से रेप भी किया।

लखनऊ में इमरान खान ने संजय सिंह के नाम से वोटर आईडी कार्ड तैयार कराया। फिर शादीशुदा महिला से दोस्ती गांठ कर उससे शादी कर ली। दस साल तक आरोपी असलियत छिपाए रहा। कपड़े का व्यापार करने के लिए इमरान खान ने पत्नी पर मायके से दहेज लाने का दबाव भी डाला था। मना करने पर मारपीट करता था। इस बीच महिला को पति के दूसरे धर्म का होने की बात पता चल गई। सच्चाई सामने आने पर महिला ने विरोध किया। खीज मिटाने के लिए इमरान खान सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने लगा। बेटी की आपबीती सुन कर महिला का सब्र जवाब दे गया। पीड़िता ने गुड़ंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर इमरान खान उर्फ संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

गुड़ंबा निवासी महिला की दोस्ती कानपुर देहात घाटमपुर निवासी संजय सिंह से थी। संजय मड़ियांव में किराए का कमरा लेकर रहता था।पहले पति से महिला के एक बेटी थी। करीब दस साल पहले संजय सिंह ने महिला के साथ शादी कर ली थी। पहले पति को छोड़ कर महिला और उसकी बेटी को संजय के साथ रहती थीं। 18 जनवरी को महिला ने गुड़ंबा थाने पहुंच कर पति संजय सिंह पर धर्म बदल कर शादी करने और दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।इंस्पेक्टर फरीद अहमद के अनुसार शिकायत पर जांच की गई तो संजय सिंह के इमरान खान होने का पता चला। आरोपी ने संजय सिंह के नाम से वोटर आईडी कार्ड बनवा रखा था।यही कार्ड दिखा कर इमरान लोगों को अपनी पहचान संजय सिंह के तौर पर देता था। धर्म छिपा कर शादी करने की बात पता चलने पर इंस्पेक्टर शिवचरन लाल को विवेचना सौंपी गई थी।
आरोपी की तलाश में गुड़ंबा पुलिस की टीम इमरान के घाटमपुर स्थित घर भी गई थी। वह घर से फरार था। सर्विलांस के जरिए आरोपी पर निगाह रखी जा रही थी।बुधवार देर रात इमरान उर्फ संजय को टेढ़ी पुलिया से गिरफ्तार किया गया है।इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी ने सौतेली बेटी से दुराचार भी किया था। पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ इमरान मारपीट करता था। हकीकत पता चलने पर इमरान के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़े 

 नाले में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

सड़कों पर भीख मांगने वाली महिलाएं होटल में जींस पहनकर रहती हैं, जानिए कैसे हुआ खुलासा

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश को रद किया, ममता को 28 जून तक आवेदन दाखिल करने का निर्देश

ढाई करोड़ के दुर्लभ दोमुंहा सांप  को पुलिस ने किया बरामद, चार गिरफ्तार 

कामयाबी कोई मंज़िल नहीं है,कामयाबी एक सफ़र है-अंसारी सर

Leave a Reply

error: Content is protected !!