Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
छठव्रतियों ने पौधरोपण कर उगते सूर्य को दिया अर्घ - श्रीनारद मीडिया

छठव्रतियों ने पौधरोपण कर उगते सूर्य को दिया अर्घ

छठव्रतियों ने पौधरोपण कर उगते सूर्य को दिया अर्घ

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

* घाटों पर लगाएं लंबी आयु के पौधे

* पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

मीरगंज(गोपालगंज): चार दिवसीय सूर्य उपासना का महा पर्व छठ गुरुवार की सुबह संपन्न हो गया। प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण छठ पर्व को लेकर शहर से गांव तक उत्साह का माहौल रहा। छठव्रतियों ने उगते सूर्य की आराधना के लिए घंटो पानी में खड़ा होकर आराध्य किया। सूर्योदय होने पर सबने सूर्य को प्रणाम कर अर्ध दिया। स्थानीय प्रखंड के बरवा कपरपुरा छठघाट पर अर्घ देने के पूर्व छठव्रतियों ने पर्यावरण विद डॉ सत्य प्रकाश के साथ पौधा लगाकर उगते सूर्य को अर्घ दिया। सभी व्रतियों ने अपने हाथो से बरवा कपरपुरा फिल्ड के चारों तरफ़ पौधरोपण किया। जिसमें लंबी आयु के पौधे वर, पीपल, पकड़ी, फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। छठव्रतियों के साथ पौधा लगाते हुए पर्यावरण विद डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि आज का दिन सबसे पवित्रता और प्रकृति प्रेम का दिन है क्योंकि चार दिवसीय इस महा पर्व में व्रतियों ने पौधा लगाने के बाद सूर्य भगवान को अर्ध दिया। एक पौधा लगाना पर्व से बढ़कर होता है। इन्होंने यह भी बताया कि इस गांव से वर्षों पर्व से परम्परा चली अा रही है कि कोई भी पर्व त्योहार, जन्मदिन उत्सव, शादी विवाह हो या कोई अन्य उत्सवी माहौल। सभी कार्यक्रमों में पौधा लगाकर ही ग्रामीण कार्य की शुरुआत करते है। जिसका निर्वहन करते हुए छठ व्रतियों ने प्रति वर्ष की भांति आज भी घाट पर पौधा लगाया। वहीं आर्युवेद महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ दिनेश यादव ने कहा कि कर्म और धर्म के आधार पर देखा जाय तो पौधा लगाने जैसा महान कार्य कुछ नहीं है। आज के समय में सबको पौधा लगाना चाहिए। पौधरोपण में डॉ राम विष्णु प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबन्धक जितेंद्र सिंह यादव, रामाकांत सिंह,अमृतेश कुमार उर्फ गोपाल , मनीष कुमार, हरेंद्र चौधरी, बिंदु देवी, शोभा देवी, दीप्ति दीपांजलि, डॉ निशा कुमारी, पूनम कुमारी यादव, प्रेमशिला,दिवाकर प्रसाद, संतोष कुमार, जय प्रकाश, राजा यादव, वेद प्रकाश, दायित्व श्रीवास्तव, अस्तित्व उर्फ जानू अनन्या श्रीवास्तव, अमन, चंचल, सुरल, लालबाबु प्रसाद, संजय श्रीवास्तव आदि सहित सभी छठव्रती आदि थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!