Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
अतिपिछड़ों के हितैषी हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार :- सतीश - श्रीनारद मीडिया

अतिपिछड़ों के हितैषी हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार :- सतीश

अतिपिछड़ों के हितैषी हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार :- सतीश

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

जदयु ने मांझी विधानसभा अंतर्गत मांझी प्रखण्ड के चकिया गाँव में कर्पूरी चर्चा का किया आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

मांझी विधानसभा क्षेत्र के चकिया गांव में रविवार को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अली की अध्यक्षता में कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें अपनी बात रखते हुए पूर्व विधान पार्षद सह सारण प्रमण्डल के कार्यक्रम प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी चर्चा के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अतिपिछड़ा समाज के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देना है।

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज में आरक्षण देकर अतिपिछड़ा समाज को सम्मानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपतिपिछड़ों के हितैषी हैं। वहीं पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, मुख्यमंत्री उद्यम योजना, अतिपिछड़ा छात्र- छात्राओ को छात्रवृति योजना देने का काम किया है। जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से जनहित में बिहार विधान मण्डल के द्वारा जातीय – जनगणना का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया था।

जिसे अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा ने अरंगा लगा कर रोकने का प्रयास किया। अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अरविन्द निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने व उनकी विरासत की रक्षा करने की ईमानदार कोशिश की है। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अतिपिछड़ा वर्ग के प्रति राजनितिक अपमान कर रही है।

चर्चा में अतिपिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य अरुण वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष टुनटुन प्रसाद, मांझी विधानसभा प्रभारी पप्पू खान आदि ने भाग लिया। मंच संचालन मनोज सिंह ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से राजेश त्यागी, जयप्रकाश यादव, अरशद प्रवेज मुन्नीन, जयप्रकाश महतो, अनंत गोंड, लियाकत अली, कुसुम देवी, दिलीप ठाकुर, मनोज सिंह, रामकिशुन सिंह, गया शाह, हसनैन अंसारी, सुशील गुप्ता, रमेश किशन कुशवाहा, सुधाकर भारद्वाज, शम्भू मांझी, गुड्डू सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, रविंदर सिंह कुशवाहा, निरंजन सिंह, मंजूर अली, कुसुम रानी, गजेंदर सिंह, दयानन्द सिंह,रुपेश कुमार, इम्तेयाज परवेज, सुनील सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़े

G20 घोषणा पत्र: 300 बैठकों और15 ड्राफ्ट के बाद बनी सहमति,कैसे?
G20 Summit:शाही रात्रिभोज में दिखा भारतीय पोशाक का खास अंदाज,क्यों?
आज का सामान्य ज्ञान :  ये कैसे पता चलता है कि किस जगह धरती के नीचे सोना है या नहीं? 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!