मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान सिवान जिले के लिए किया कई योजनाओं का शिलान्यास
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सिवान जिले में जो कुछ समस्यायें या कमी रह गयी है उसे ठीक किया जायेगा- माननीय मुख्यमंत्री बिहार
✓ सिवान जिले में जाम की समस्या के समाधान के लिए एन०एच० 227 से एन०एच० 531 के बीच सिवान बाईपास का निर्माण किया जायेगा।
✓ इसी प्रकार आन्दर ढाला में जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए आन्दर ढाला से हुसैनगंज पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा।
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएँ
✓ मौनिया बाबा मेला महाराज को राजकीय मेला का दर्जा दिया जायेगा। यह 100 वर्ष पुराना मेला है। इससे यहाँ आनेवाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
✓ सिसवन ढाला में आर०ओ०बी० का निर्माण किया जायेगा।
✓ बिजली व्यवस्था में सुधार हेतु मैरवा में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण किया जायेगा।
✓ सीवान में एक नये प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा। इससे विभिन्न बड़े कार्यक्रमों में सुविधा होगी।
✓ भण्टापोखर-जीरादेई पथ (भाया जामापुर बाजार) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा। इस पथ में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद का जन्म स्थान को अच्छी सम्पर्कता मिलेगी जिससे लोगों को यहाँ आने में सुविधा होगी।
✓ सीवान जिले में 55 किलोमीटर लंबे मांझी-दरौली-गुठनी पथ का 10 मीटर चौड़ीकरण किया जायेगा।
✓ घाघरा नदी पर उत्तर प्रदेश की तरफ से बनाये गये 2 पुलों को सीवान जिला से सम्पर्कता हेतु पहुँच पथों का निर्माण कराया जायेगा।
* इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त सिवान जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा।
बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा।
यह भी पढ़े
पटना पुलिस ने एनकाउंटर में दो अपराधियों को मार गिराया, एक दरोगा को भी लगी गोली
सारण पुलिस ने मकेर से 469.50 ली० विदेशी शराब बरामद कर 01 चार पहिया वाहन को किया गया जप्त
रघुनाथपुर SBS कप 24/25 पर मुजफ्फरपुर ने जमाया कब्जा.देवरीया को हराकर बनी चैंपियन
मारपीट की घटना में एक महिला घायल