Breaking

मुखिया प्रतिनिधि अश्विनी बने सांसद प्रतिनिधि, नेताओं ने दी बधाई 

मुखिया प्रतिनिधि अश्विनी बने सांसद प्रतिनिधि, नेताओं ने दी बधाई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान के जदयू सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने सीवान लोकसभा क्षेत्र के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के कोइरीगांवा निवासी व मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी को बड़हरिया सांसद प्रतिनिधि बनाया है।

अश्विनी को सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर जदयू एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को साधुवाद दिया है।वहीं जदयू-भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रतिनिधि अश्विनी को बधाई व शुभकामनाएं दी है। जदयू के जिला उपाध्यक्ष मुर्तुज़ा अली पैगाम ने कहा कि संसदीय चुनाव में सक्रिय रहने व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के कारण उन्हें सांसद प्रतिनिधि बनाया गया.इससे क्षेत्र क्षेत्र का मान बढ़ा है।

सांसद के इस कार्य को सराहनीय बताते उन्होंने कहा कि आम जनता की परेशानियों व समस्याओं को सांसद तक पहुंचा कर श्री अश्विनी जन समस्याओं का निदान करा सकेंगे। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि अश्विनी स्थानीय समस्याओं का समाधान निकालने के साथ ही  विकास योजनाओं को गति दिलाने में सार्थक भूमिका निभायेंगे।

 

श्री अश्विनी के सांसद प्रतिनिधि बनने पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष माधो सिंह पटेल, राजीव रंजन पटेल, गुड्डू सिंह, भाजपा नेता मनोज कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष ईं अमृतराज कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष विद्याभूषण वर्मा,सुशील कुशवाहा, मुखिया संजय कुशवाहा, मनोज कुमार, पूर्व वीरेंद्र साह सचिन पटेल, उमाशंकर सिंह, शिवमाया प्रसाद, राजेश शर्मा, मनोज कुमार, सुशील राठौर सहित अन्य भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी है।

यह भी पढ़े

जीविका की वार्षिक आम सभा संपन्न, वक्ताओं ने जीविका दीदियों के कार्यों को सराहा

कपिल पंजाबी – ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 में बेस्ट फैशन कोरियोग्राफर

साहिब दरबार आश्रम बिलरियागंज में में वार्षिक महोत्सव का आयोजन 

बैग में पिस्टल लेकर स्कूल पहुंच गई 9वीं की छात्रा, कैंपस में मचा हड़कंप; अब पुलिस ने लिया एक्शन

बिहार में अब क्रिमिनल्स की खैर नहीं, आरा पहुंचे डीजीपी ने SP-DSP को दे दिया ये ऑर्डर

सारण पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 24 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

सोनपुर थानान्तर्गत लूट कांड का उद्भेदन कर 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एसपी सारण द्वारा डोरीगंज में कल रात हुई गोलीबारी घटना का स्थल निरीक्षण एवं दियारा क्षेत्र में विशेष सर्च आपरेशन

एक नेशन एक इलेक्शन के तर्ज पर देश में लागू होना चाहिए एक समान शिक्षा प्रणाली: जीतनराम मांझी

Leave a Reply

error: Content is protected !!