बच्चों ने माल्यार्पण कर दी गांधी जी व शास्त्री जी को श्रद्धांजलि

बच्चों ने माल्यार्पण कर दी गांधी जी व शास्त्री जी को श्रद्धांजलि

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के रामपुर गिरि टोला में सोमवार को बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं,बच्चों और अभिभावकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन- वंदन किया।  लोगों ने देश की दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और देश की स्वतंत्रता और देश निर्माण में योगदान की चर्चा की।

कार्यक्रम संयोजक राकेश गिरि और आयोजक नवीन सिंह पटेल ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र आज उन्हें याद कर गौरवांवित महसूस कर रहा है। देश हित में उनका योगदान सराहनीय रहा है। आज उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर भारत महाशक्ति बनने के करीब है।

वहीं बच्चों ने उनकी याद में कविता पाठ किया और गांधी जी का भजन सुनाया। साथ ही,
सभी बच्चो ने स्वच्छता के लिए शपथ ली। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत ही स्वस्थ व समृद्घ भारत होगा।

मौके पर खुशबू कुमारी, रश्मि कुमारी, करीना कुमारी, पूजा कुमारी, शिल्पी कुमारी, पूनम कुमारी,सीमा कुमारी,चाँदनी कुमारी, ज्योति कुमारी, श्वेता कुमारी,अराध्या पटेल , अनुष्का पटेल,निक्की कुमारी, संतोष कुमारी, आकाश,राजन, कुंदन, रीतेश,आलोक, देवेन्द्र , बंटी,आदित्य, साहिल अली,इसराफिल अंसारी, मो उमर,नौशाद आलम आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!