Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मुखिया प्रतिनिधि के नेतृत्व में चल रही यमुनागढ़ के जलाशय की जलकुंभी की सफाई - श्रीनारद मीडिया

मुखिया प्रतिनिधि के नेतृत्व में चल रही यमुनागढ़ के जलाशय की जलकुंभी की सफाई

मुखिया प्रतिनिधि के नेतृत्व में चल रही यमुनागढ़ के जलाशय की जलकुंभी की सफाई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

 

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सूर्योपासना का पवित्र महापर्व छठ की शुभारंभ 17 नवंबर से हो जायेगी। इसको लेकर पूरे प्रखंड में छठ कमेटियां साफ- सफाई की विशेष व्यवस्था में जुट गयी हैं।
सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड का सुप्रसिद्ध यमुनागढ़ के जलाशय स्थित छठघाट की सफाई के साथ ही मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी के साथ उनकी टीम यमुनागढ़ जलाशय में उपजी जलकुंभी की सफाई कार्य में जुट गयी है। विदित हो कि यमुनागढ़ के पूर्वी तट पर दो छठघाट अवस्थित हैं। दक्षिणी छोर पर कोइरीगांवा का छठघाट है तो उत्तरी छोर पर बड़हरिया गांव का छठघाट है।दोनों छठघाटों पर छठव्रतियों के लिए तो पक्के घाट बने हुए हैं।

लेकिन यमुनागढ़ का जलाशय जलकुंभी से भरा पड़ा है। इससे पानी का गंदा हो गया है। साथ ही,यह जलकुंभी छठ व्रतियों के खतरे का सबब बन सकती है। इसी के मद्देनजर मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी की देखरेख में जलकुंभी का सफाई कार्य चल रहा है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि जलकुंभी सफाई का काम गत तीन दिनों से चल रहा है,जो सफाई होने तक चलता रहेगा।वहीं जलाशय के पानी को साफ करने के लिए चूना मंगाकर रखा गया है,,जो जलकुंभी हटते ही पानी में डाला जायेगा।

उन्होंने बताया कि श्रीशोभिता के पास मिट्टी भरायी का कार्य होगा और आसपास के घासपात साफ किये जायेंगे। छठपूजा के दिन टेंट गिराया जायेगा, छठव्रतियों को कोई असुविधा नहीं हो। छठ मैया की आराधना काफी पवित्रमानी जाती है। इसके लिए छठव्रती साफ- सफाई का काफी ध्यान रखते हैं। इस यमुनागढ़ के छठ घाटों पर श्रद्धालु सूर्यदेव को प्रातः एवं संध्या बेला में अर्घ्य देने के लिए जुड़ते हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। जिसके लिए मुखिया राजकली देवी

द्वारा प्रसाद चाय आदि की समुचित व्यवस्था की जाती है।घाट काफी सुव्यवस्थित ढंग से तैयार किया जाता है। बहरहाल मुखियापुत्र बाल्मीकि कुमार अश्विनी के नेतृत्व में छठ कमेटी द्वारा यमुनागढ़ जलाशय की जलकुंभी की सफाई का काम प्रारंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी, पैक्स अध्यक्ष विद्याभूषण वर्मा, पूर्व जिला पार्षद जुल्फेकार अहमद उर्फ मीठू बाबू, कमलोद प्रसाद,संटू चौधरी, अनिल कुशवाहा, दिलीप कुमार, दुधनाथ साह, सुनील चौधरी, भीम शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

छपरा शहर में 5.25 किग्रा गांजा किया गया बरामद, कारोबारी फरार

 प्रमुख खबरें :  बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

सीतामढ़ी में पुलिस का एक्शन, तीन अपराधी गिरफ्तार तो दो हुए फरार, कट्टा, कारतूस, गांजा भी जब्त

डायबिटीज मरीजों की बढ़ती संख्या में प्रदूषण एक कारण हो सकता है,क्यों?

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष की मस्तिष्काघात से इलाज के दौरान मौत

दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनायें : जिलाधिकारी

दामोदरपुर रामलीला का ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव ने किया शुभारंभ

सिसवन की खबरें :  घायल युवक के मौत पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Leave a Reply

error: Content is protected !!