Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
कुल्‍लू में पीएम को देखने के लिए मची होड़ - श्रीनारद मीडिया

कुल्‍लू में पीएम को देखने के लिए मची होड़

कुल्‍लू में पीएम को देखने के लिए मची होड़

क्‍या है रणसिंघा, जिसे फूंक कर मोदी ने किया हिमाचल में विजयी का शंखनाद

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिलासपुर में एम्‍स सहित चार परियोजनाओं की सौगात देने के बाद 32 मिनट तक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अपनत्‍व दिखाने की कोशिश की। हिमाचल का बेटा होने सहित प्रदेश की रोटी खाने की बात पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कही।

  1. पीएम मोदी ने श्रीनयना देवी माता के जयकारे के साथ संबोधन शुरू किया। पीएम ने कहा बिलासपुर वालों आपकी वजह से दर्शन करने का मौका मिला।
  2. पीएम मोदी ने उपहार में मिले रणसिंघे को फूंक कर हिमाचल में चुनावी रणभेरी भी बजा दी। पीएम ने कहा विजयदशमी पर रणसिंघा फूंकने का अवसर मिला है, अब तो विजय तय है।
  3. बिलासपुर को शिक्षा व स्वास्थ्य का डबल गिफ्ट मिला है। पीएम मोदी ने स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थान एम्‍स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज का उद्घाटन किया।
  4. पीएम मोदी ने पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का भी जिक्र किया। चुनावी बेला में धूमल को यादकर पीएम मोदी ने दूर का संदेश दिया। मोदी ने कहा बिलासपुर में नड्डा व धूमल के साथ कई कार्यक्रम किए। एक समय था, जब धूमल जी के साथ पैदल घूमते थे।
  5. पीएम मोदी ने कहा प्रदेश का विकास जनता की बदौलत हुआ है। जनता ने अच्‍छे नेता चुनकर आगे भेजे इसी कारण विकास में कोई रोढ़ा नहीं अटका। एम्‍स आपके वोट की ताकत से बना है।
  6. अच्छी सड़क व स्वास्थ्य संस्थान बड़े शहरों में होते थे, पहाड़ी प्रदेशों की अनदेखी होती थी। लोगों व बच्चों को चंडीगढ़ जाना पड़ता था। आज एम्स, आईआईटी जैसे संस्थान डबल इंजन सरकार से संभव हुए। पहले सरकारें शिलान्यास के पत्थर लगाती थी पांच साल बाद ढूंढने पड़ते थे। लेकिन अब शिलान्‍यास व उद्घाटन दोनों हो रहे हैं।
  7. पीएम मोदी ने कहा व‍ि हिमाचल के बेटे हैं। पहले हिमाचल को कोई नहीं पूछता था। अब हिमाचल का बेटा है। अटकना, लटकना ओर फटकना चला गया है। पीएम मोदी ने कहा हिमाचल वीरों की धरती मैंने यहां की रोटी खाई है।
  8. प्रधानमंत्री ने कहा केंद्र का स्वास्थ्य मंत्रालय भी बधाई का पात्र है। हिमाचल में निर्माण कार्य आसान नहीं है। मैदान में एक घंटे में होने वाले काम को यहां एक दिन लगता है। कोरोना के बावजूद आज एम्स तैयार है।
  9. मोदी ने कहा हिमाचल में मेडिकल पर्यटन की अपार संभावना है। देश दुनिया के लिए हिमाचल आरोग्य व पर्यटन का हब बनेगा।
  10. आयुष्मान कार्ड से 3 करोड़ लोगों का उपचार हुआ है। सरकार की योजनाओं का सबसे अधिक लाभ माता बहनों व बेटियों को मिला है। मेरी माता बहनें उपचार से वंचित रहे तो ये बेटा किस काम का हुआ। 50 प्रतिशत लाभार्थी मातृशक्ति है।
  11. पीएम मोदी ने कहा जयराम व उनकी टीम की देश भर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की चर्चा हो रही है। मोदी ने कहा शत प्रतिशत वैक्सीन लगाने के लिए जयराम बधाई के पात्र हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिलासपुर के लुहणू मैदान में रणसिंघा फूंक कर चुनावी विजयी का शंखनाद कर दिया। मोदी ने संबोधन में भी कहा कि विजयादशमी पर रणसिंघा फूंकने का मौका मिला है अब तो विजीय निश्‍चित है। रणसिंघा एक पारंपरिक वायु वाद्य यंत्र है। वर्तमान में इसका प्रयोग सामाजिक व धार्मिक समारोह के शुभारंभ पर होता है। यह देवी-देवताओं का मुख्य वाद्य यंत्र है। रियासतकाल के समय में इसका प्रयोग युद्ध क्षेत्र में रणभेरी के लिए होता था। चुनाव चाहे बड़ा हो या फिर छोटा राजनीतिक दलों के लिए किसी युद्ध से कम नहीं होता है। प्रदेश विधानसभा के चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

रणसिंघा बनाने में एक कारीगर को लगते हैं 12 दिन

रणसिंघा बनाने में एक कुशल कारीगर को 10 से 12 दिन का समय लगता है। एक जोड़ी बनाने में पांच से छह किलो पीतल का प्रयोग होता है। यह छिद्र वाली दो मुड़ी हुई पीतल की नलियों से बनता है। कीप के आकार का मुख होता है। लंबवत स्थिति में पकड़कर बजाया जाता है। इसे बजाने के लिए विशेष कला चाहिए।

jagran

मंडी रैली में दिया जाना था रणसिंघा, बिलासपुर में हुआ शंखनाद

भाजपा ने पीएम मोदी के हाथों चुनाव का शंखनाद करवा दिया है। मंडी में 24 सितंबर को तय युवा विजय संकल्प रैली में पीएम मोदी को रणसिंघा सम्मान स्वरूप भेंट किया जाना था, लेकिन मोदी बारिश के कारण नहीं पहुंच पाए थे। अब बिलासपुर के लुहणू मैदान में जब मोदी पहुंचे तो मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्‍य नेताओं ने उन्‍हें रणसिंघा भेंट किया।

बीते वर्ष दिया था त्रिशूल

27 दिसंबर को मोदी जब मंडी आए थे तो उन्हें करीब सात फीट ऊंचा 25 किलो का विशाल त्रिशूल भेंट किया था। भाजपा के चुनाव प्रचार में पीएम व सीएम का त्रिशूल वाला फोटो जगह जगह नजर आ रहा है। रणसिंघा के अलावा पीएम मोदी को चंबा थाल व ताम्रपत्र पर उकेरी हिमाचली नाटी का चित्र भी भेंट किया जाना था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!