Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पंजाब मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर के लिए थाने में शिकायत, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दी लिखित शिकायत - श्रीनारद मीडिया

पंजाब मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर के लिए थाने में शिकायत, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दी लिखित शिकायत

पंजाब मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर के लिए थाने में शिकायत, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दी लिखित शिकायत

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा, सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा बिहार एवं उत्तर प्रदेश के नागरिकों के खिलाफ दिए गए भड़काऊ और विवादित बयान का मामला तूल पकड़ने लगा है। भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने सीएम चन्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए गुरुवार को पटना के कदमकुआं थाने में लिखित शिकायत दी है। इसकी पुष्टि कदमकुआं थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने की है। उनका कहना है कि लिखित आवेदन मिला है।

मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी। लिखित शिकायत में भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा है कि पंजाब के रूपनगर में पंजाब के सीएम ने बिहार और उत्तर प्रदेश के नागरिकों के बारे में भड़काऊ व विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूपी व बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं दिया जाएगा। इससे हर कोई आहत हुआ है।

बिहार व यूपी के लोग देश के किसी भी कोने में जाते हैं तो वह अपने परिश्रम और प्रतिभा से अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। भारतीय संविधान के अनुसार देश का कोई नागरिक किसी भी राज्य व स्थान पर रह सकता है लेकिन एक संवैधानिक पद पर आसीन कांग्रेस नेता व पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा भड़काऊ बयान से बिहार व उत्तर प्रदेश की जनता को ठेस पहुंची है। ऐसे में पंजाब के सीएम पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए।

आवेदन देने के दौरान भाजयुमो बिहार प्रदेश संयोजक डॉ. संजय सिंह, जिला प्रभारी संतोष यादव, राहुल यादव, साहिल सिंह, महानगर मंत्री राहुल देव, अंब्रिश शर्मा, संजीव सन्नी, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!