जदयू महिला प्रकोष्ठ की संपर्क यात्रा सर्किट हाउस छपरा पहुंचा कार्यकर्ताओं ने की भव्य स्वागत
सारण संगठन प्रभारी रणविजय कुमार एवं जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने हरि झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया
श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):
छपरा जदयू महिला प्रकोष्ठ की नारी शक्ति रथ संपर्क यात्रा गुरूवार को सारण पहुंची यहां पर प्रकोष्ठ की महिला पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा महिला उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को गिनाया गया।
सर्किट हाउस छपरा में प्रेस से बात करते हुए महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती मेहता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला उत्थान के लिए किए जा रहे विभिन्न योजनाओं को गिनाया गया।
उन्होंने मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति योजना, महिला विकास, जीविका सहित विभिन्न कार्यों को गिनाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। जिससे अब महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
महिला आरक्षण और महिला कुरियर रोटेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी है 20साल पहले क्या थी बिहार की हालत महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थीं डर लगता था जब से बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने है तब से पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का किया है
छपरा में जदयू महिला नारी शक्ति रथ 26 दिसंबर को मांझी एवं जलालपुर के समझौता 28 दिसंबर को मढ़ौरा के धेनुकी चौक एवं नगरा प्रखण्ड के गोपालपुर,29 दिसंबर को एकमा प्रखण्ड के रसूलपुर एवं लहलादपुर 30दिसंबर को गड़खा प्रखण्ड के चस्का विवाह भवन एवं सदर प्रखण्ड के लव कुश खलपुरा में महिला जान संवाद आयोजित की गई है।
मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कुसुम देवी ,उषा सिंहा,पूजा शर्मा,अनीता मिश्रा,रेणुका कुशवाहा,शोभा देवी,राजकुमारी विभु,लालमुनि देवी,कुमारी गुड्डी जायसवाल,कुसुम रानी,शकीला बानो, चांदनी सिंह ,रिंकी देवी, स्वेता कुमारी उपस्थित थीं।
यह भी पढ़े
बांका में अपराधियों ने दारोगा जी को बंधक बना कर दिया बड़ा कांड, खुलासे के बाद हड़कंप
बिहार: वैशाली में बदमाशों ने मुंशी को मारी गोली, हालत नाजुक; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
तरैया पुलिस ने गृहभेदन के 03 कांडो का सफल उदभेदन कर 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
भारत में 36 वर्ष बाद सलमान रुश्दी की ‘द सैटेनिक वर्सेज’ बिकेगी
समय चाहे कितना भी विपरीत हो, राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं- पीएम मोदी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म जयंती मनाई गई
ई -शिक्षाकोष ऐप से हाजिरी बनाने को लेकर परेशान रहे शिक्षक