हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार:वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे
छापेमारी में पिस्टल और कारतूस बरामद
श्रीनारद मीडिया,स्टेट डेस्क:
राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल को शाम लगभग 7:30 बजे सूचना मिली कि जती भगवानपुर गांव के कुछ लोग हथियारों से लैस होकर कुबरी गांव के सुग्रीव यादव के घर पर हमला करने की साजिश बना रहे हैं। सूचना के आधार जती भगवानपुर को चारों तरफ से घेर लिया गया। संदिग्ध व्यक्तियों की विधिवत तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान नीतीश कुमार (पिता मुंद्रिका यादव) के घर से 10 कारतूस, विजय यादव (पिता यदुनंदन यादव) के घर से 6 कारतूस, एक खोखा, एक पिस्तौल और शैलेंद्र कुमार (पिता रामनंदन यादव) के घर से 7 कारतूस और एक पिस्तौल बरामद हुआ।
आरोपी नीतीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष राजगीर के बयान पर राजगीर थाना में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत तीनों नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। 2 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद बरामदगी में दो पिस्तौल, 23 कारतूस और एक खोखा शामिल है। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए हथियार और गोला-बारूद का मूल्यांकन और जांच की जा रही है, साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये हथियार कहां से लाए गए थे।
छबीलापुर थाना क्षेत्र के कुबरी गांव में शनिवार को एक बीघा जमीन को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी। कुबरी गांव निवासी सुग्रीव यादव से जमीन का विवाद अभियुक्तों से चल रहा था। बदमाश फिर से गांव में हमला बोलकर सुग्रीव के अर्धनिर्मित मकान को ढहाने वाले थे।
5 थानों की पुलिस रेड में रही शामिल इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अंचल निरीक्षक राजगीर संजय कुमार, अंचल निरीक्षक गिरियक मनीष भरद्वाज, थानाध्यक्ष राजगीर रमन कुमार, अपर थानाध्यक्ष राजगीर संजीव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सिलाव इरफान खान, थानाध्यक्ष छबिलापुर मुरली मनोहर आजाद, थानाध्यक्ष गिरियक दीपक कुमार, थानाध्यक्ष बेन रवि कुमार सहित राजगीर थाने के महिला/पुरुष सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
यह भी पढ़े
सीतामढ़ी के दो युवकों का पटना में अपहरण कर चार घंटे होटल में बनाया बंधक, पांच गिरफ्तार
मादक पदार्थ के विरूद्ध भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 166.101 किलो गांजा बरामद
25 लाख रंगदारी मांगने वाला अपराधी गिरफ्तार
UP: 27 जुलाई को RO-ARO परीक्षा, सीएम योगी खुद करेंगे निगरानी!